81. रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने यूरोपीय नेताओं की आलोचना करते हुए किया गांधी का जिक्र

Economy & Business
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूरोप के वर्तमान नेताओं की चर्चा करते हुए महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा, ‘(पूर्व फ्रेंच राष्ट्रपति) चार्ल्स द गॉल किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पर उंगली उठा सकते थे, लेकिन आज के किस यूरोपीय नेता में बिना हाथ कांपे ऐसा करने का दम है!’ जर्मनी और इटली के मौजूदा राष्ट्र प्रमुखों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के पहनावे को भी लपेटे में लिया। मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन के एक पुराने मजाक को याद किया। पुतिन ने पांच साल पहले कहा था, ‘महात्मा गांधी की मौत के बाद से कोई नहीं है जिससे बात की जा सके।’ इसी को संदर्भ बनाकर मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका के पक्ष में नीतियां यूरोपीय नेताओं के पतन को दिखाती हैं।

82. जी-7 से बोले ​​पीएम: हम वही करेंगे जो हमारे लिए सबसे अच्छा है

Economy & Business
प्रधान मंत्री मोदी ने सीधे संदेश में जी-7 के नेताओं से कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के हित में जो सबसे अच्छा है वह करना जारी रखेगा। विदेश सचिव ने कहा कि भारत की स्थिति "अच्छी तरह से समझी गई और प्रशंसनीय" थी। मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मामलों पर चर्चा की।

83. भारत में खुलेगा यूके का 'प्रेट ए मोंजेएर', रिलायंस की पहल

Economy & Business
रिलायंस यूके की मशहूर प्रेट ए मोंजेएर की फ्रैंचाइज़ी भारत मे खोलने की तैयारी में है। यह चेन पूरे विश्व में प्रसिद्ब है व लोगों की पसंदीदा है। रिलायंस ब्रांड के एम डी के अनुसार यहाँ खाना माइक्रोवेव कर के नहीं, बल्कि ताज़ा परोसा जाएगा। प्रेट ए मोंजेएर दुनिया भर में अपने फ्रेश फूड और ऑर्गेनिक कॉफी के लिए मशहूर है।

84. छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी मारा गया

Economy & Business
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक वन क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच हुई घटना में एक माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी का नाम कमलेश है। कमलेश नक्सलियों की मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य थे। हाल ही में उन पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

85. रुपये की गिरावट पर नहीं लग रहा विराम, रुपया 78.98 प्रति डॉलर पर

Economy & Business
साल के छठे माह में भी भारतीय मुद्रा में गिरावट देखी गई, इसे आर्थिक मंदी की दस्तक की तरह भी देखा जा रहा है। कई अंदरूनी व अंतरराष्ट्रीय कारणों से रुपये की राह अभी कठिन ही रहने वाली है।

86. भारत में निवेश नहीं कर पाएगी चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स

Economy & Business
चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स के भारत में निवेश करने के सपनों पर पानी फिर गया है। नियामकों की मंजूरी लेने में असफल होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है। आपको बता दें कि ग्रेट वॉल 2020 से भारत में कारोबार करने का विचार कर रही थी। इसके लिए वह भारत में 1 बिलियन डॉलर लगाने का मन बना चुकी थी।

87. अडानी एंटरप्राइजेज सीआईएल आयात निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी

Economy & Business
देश के जानेमाने कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनी ने बिजली उत्पादन के लिए सबसे कम बोली लगाई है। कोल इंडिया की पहली कोयला आयात निविदा के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने 2.416 मिलियन टन (mt) कोयले की आपूर्ति के लिए 4,033 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसके बाद मोहित मिनरल्स ने 4,182 करोड़ और चेट्टीनाड लॉजिस्टिक्स ने 4,222 करोड़ रुपये की संविदा जमा की हैं।

88. पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में शामिल दो और अपराधी गिरफ्तार

Economy & Business
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो और अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए दोनों अपराधी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गिरोह के सदस्य हैं।

89. नए टीडीएस नियम से क्रिप्टो एक्सचेंज व्यापार में आई कमी

Economy & Business
क्रिप्टो एक्सचेंज पर स्पॉट ट्रेडिंग में 30 जून की तुलना में 3 जुलाई को कम से कम 70% की गिरावट आई है। क्रिप्टो रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म क्रेबाको से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, WazirX पर वॉल्यूम 82% कम था। CoinDCX पर लगभग 70%, और ZebPay पर 76% की गिरावट आई। बता दें कि वर्चुअल डिजिटल परिसंपत्तियों की बिक्री और हस्तांतरण पर 1% का नया टीडीएस नियम 1 जुलाई से लागू हुई है। क्रिप्टो एक्सचेंजों का कहना है कि नियम का वास्तविक प्रभाव का आकलन अभी करना जल्दबाजी होगा।आमतौर पर सप्ताहांत में ट्रेडिंग वॉल्यूम कम ही होता है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि कारोबार पर दबाव बना रहेगा।

90. नॉर्वेजियन क्रूज जहाज की दुर्घटना ने याद दिला दी टाइटैनिक की

Economy & Business
9 रातों की यात्रा पर रवाना हुआ नॉर्वेजियन क्रूज जहाज अलास्का के पास एक "ग्राउलर" हिमखंड से टकरा गया। घटना के बाद नॉर्वेजियन क्रूज कंपनी ने शेष यात्रा को रद्द कर दिया, और जहाज सुरक्षा मूल्यांकन के लिए जूनो के बंदरगाह पर वापस आ गया है। एक यात्री ने घटना का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसने 1912 में मशहूर जहाज टाइटैनिक के डूबने की याद दिला दी। विडियो में भयभीत यात्रियों को घबराते हुए सुना जा सकता है जब जहाज अलास्का के पास समुद्र के बीच में हिमखंड से टकराता है।

Total Current Affairs: 268