11. कैलिफोर्निया में एक शख्स ने साड़ी पहनी 14 हिंदू महिलाओं पर हमला कर लूटे आभूषण |

30 Nov -0001 Economy & Business
हेट क्राइम की विभिन्न घटनाओं के तहत एक व्यक्ति ने साड़ी पहनने वाली कम से कम 14 हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और आभूषण लूटे। सांता क्लारा काउंटी (Santa Clara County) के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन (Lathan Johnson) ने कई महिलाओं को चोट भी पहुंचाई। इनमें अधिकतर की उम्र 50 से 73 वर्ष के बीच थी। जून में शुरू हुआ यह सिलसिला करीब दो महीने चला। अब वह अरेस्ट हो चुका है। अगर लाथन जॉनसन दोषी साबित होता है तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।

12. Finance Commission की 16वीं आयोग रिपोर्ट जमा करने की अवधि अक्टूबर 2025 में कितनी बढ़ाई गई?

30 Nov -0001 Economy & Business
16वीं वित्त आयोग की रिपोर्ट जमा करने की अवधि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई।

13. हाल ही में किस भारतीय फिल्म ने ऑस्कर 2025 में “सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म” श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया?

30 Nov -0001 Economy & Business
फिल्म “छत्रपति” ने ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया।

14. 9 साल के बाद भारत और यूरोपीय संघ फिर से करेंगे व्यापार चर्चा

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) 9 साल के अंतराल के बाद मुक्त व्यापार एवं निवेश समझौते पर फिर से बातचीत करेंगे। 27 जून से दिल्ली में शुरू हो रही पहले दौर की बैठक में 116 बिलियन डॉलर के मौजूदा व्यापार को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने पर चर्चा होगी। भारत इसी साल संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ दो महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते पहले ही कर चुका है। साथ ही यूनाइटेड किंग्डम से भी उसकी एक व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है।

15. अग्रिपथ योजना पर मोदी करेंगे तीनों सेना प्रमुख से चर्चा

30 Nov -0001 Economy & Business
अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस मामले में तीनों सेना प्रमुखों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में सेना प्रमुखों द्वारा योजना को लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं का ब्यौरा दिया जाएगा। सोमवार को मैसूर दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लेकर कहा कि कुछ सुधार शुरुआत में अप्रिय लग सकते हैं लेकिन समय के साथ देश को उनसे लाभ होगा।

16. संकट में ठाकरे की सरकार, शिंदे ने किया 40 विधायकों के साथ का दावा

30 Nov -0001 Economy & Business
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के 21 विधायकों को लेकर सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को मनाने की काफी कोशिशों के बावजूद कोई भी अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रहा है। शिंदे ने कुल 40 विधायकों के साथ का दावा किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के कुल 55 विधायक हैं जिनमें से अब सिर्फ 17 विधायक ही उनके साथ बताए जा रहे हैं। वहीं विधायकों की नाराजगी को लेकर शरद पवार भी चुप्पी साधे हुए हैं।

17. असांज के लिए बाइडन से बात करेंगे मैक्सिको के राष्ट्रपति

30 Nov -0001 Economy & Business
> RT हिंदी:

18. उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास

30 Nov -0001 Economy & Business
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। वे अपने सामान के साथ पैतृक आवास मातोश्री लौट गए हैं। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे का नाम शरद पवार और कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए सुझाया गया है। इस सुझाव के बाद गुवाहाटी में मौजूद 17 विधायक मुंबई वापस आने के लिए तैयार हो गए हैं।

19. रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने यूरोपीय नेताओं की आलोचना करते हुए किया गांधी का जिक्र

30 Nov -0001 Economy & Business
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूरोप के वर्तमान नेताओं की चर्चा करते हुए महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा, ‘(पूर्व फ्रेंच राष्ट्रपति) चार्ल्स द गॉल किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पर उंगली उठा सकते थे, लेकिन आज के किस यूरोपीय नेता में बिना हाथ कांपे ऐसा करने का दम है!’ जर्मनी और इटली के मौजूदा राष्ट्र प्रमुखों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के पहनावे को भी लपेटे में लिया। मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन के एक पुराने मजाक को याद किया। पुतिन ने पांच साल पहले कहा था, ‘महात्मा गांधी की मौत के बाद से कोई नहीं है जिससे बात की जा सके।’ इसी को संदर्भ बनाकर मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका के पक्ष में नीतियां यूरोपीय नेताओं के पतन को दिखाती हैं।

20. जी-7 से बोले ​​पीएम: हम वही करेंगे जो हमारे लिए सबसे अच्छा है

30 Nov -0001 Economy & Business
प्रधान मंत्री मोदी ने सीधे संदेश में जी-7 के नेताओं से कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के हित में जो सबसे अच्छा है वह करना जारी रखेगा। विदेश सचिव ने कहा कि भारत की स्थिति "अच्छी तरह से समझी गई और प्रशंसनीय" थी। मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मामलों पर चर्चा की।

Total Current Affairs: 268