71. ऑस्ट्रेलिया ने "डिस्कनेक्ट करने का अधिकार" कानून पेश किया है

Economy & Business
ऑस्ट्रेलिया ने "डिस्कनेक्ट करने का अधिकार" कानून पेश किया है, जो श्रमिकों को अपने नियमित कामकाजी घंटों के बाहर नौकरी से संबंधित संचार को अनदेखा करने की अनुमति देता है। "डिस्कनेक्ट करने का अधिकार" कानून कर्मचारियों को काम के घंटे समाप्त होने के बाद काम से जुड़े संचार को अनदेखा करने का अधिकार प्रदान करता है, जिससे वे अपने व्यक्तिगत समय का लाभ उठा सकें और बेहतर कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित कर सकें। इस कानून का उद्देश्य उन कर्मचारियों को राहत देना है जो काम से जुड़े संचार के कारण तनाव का अनुभव करते हैं, और यह व्यक्तिगत जीवन में काम के हस्तक्षेप को कम करने और निरंतर काम के दबाव से बचाने में मदद करेगा।

72. एचडीएफसी बैंक ने गीगा नामक एक नई डिजिटल-फर्स्ट वित्तीय सेवा पहल लॉन्च की है

Economy & Business
एचडीएफसी बैंक ने गीगा नामक एक नई डिजिटल-फर्स्ट वित्तीय सेवा पहल लॉन्च की है, जो विशेष रूप से गिग वर्कर्स और फ्रीलांसरों की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिसमें कस्टमाइज़्ड उत्पाद और सेवाएँ शामिल हैं। यह एक नए तरह का फाइनेंशियल सूट है। यह डिजिटल-फर्स्ट प्रोग्राम तेजी से बढ़ते वर्कफोर्स की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए प्रोडक्ट्स और सर्विसेज की एक सिरीज प्रदान करता है. गिग इकॉनमी में मैनेजमेंट कन्सल्टैंट्स और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स से लेकर डिलीवरी पार्टनर और देखभाल करने वालों तक कई तरह के प्रोफेशनल्स शामिल हैं।

73. कैलिफोर्निया में एक शख्स ने साड़ी पहनी 14 हिंदू महिलाओं पर हमला कर लूटे आभूषण |

Economy & Business
हेट क्राइम की विभिन्न घटनाओं के तहत एक व्यक्ति ने साड़ी पहनने वाली कम से कम 14 हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और आभूषण लूटे। सांता क्लारा काउंटी (Santa Clara County) के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन (Lathan Johnson) ने कई महिलाओं को चोट भी पहुंचाई। इनमें अधिकतर की उम्र 50 से 73 वर्ष के बीच थी। जून में शुरू हुआ यह सिलसिला करीब दो महीने चला। अब वह अरेस्ट हो चुका है। अगर लाथन जॉनसन दोषी साबित होता है तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।

74. Finance Commission की 16वीं आयोग रिपोर्ट जमा करने की अवधि अक्टूबर 2025 में कितनी बढ़ाई गई?

Economy & Business
16वीं वित्त आयोग की रिपोर्ट जमा करने की अवधि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ाई गई।

75. हाल ही में किस भारतीय फिल्म ने ऑस्कर 2025 में “सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म” श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया?

Economy & Business
फिल्म “छत्रपति” ने ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म श्रेणी में नामांकन प्राप्त किया।

76. 9 साल के बाद भारत और यूरोपीय संघ फिर से करेंगे व्यापार चर्चा

Economy & Business
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) 9 साल के अंतराल के बाद मुक्त व्यापार एवं निवेश समझौते पर फिर से बातचीत करेंगे। 27 जून से दिल्ली में शुरू हो रही पहले दौर की बैठक में 116 बिलियन डॉलर के मौजूदा व्यापार को अगले पांच वर्षों में दोगुना करने पर चर्चा होगी। भारत इसी साल संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ दो महत्वपूर्ण मुक्त व्यापार समझौते पहले ही कर चुका है। साथ ही यूनाइटेड किंग्डम से भी उसकी एक व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है।

77. अग्रिपथ योजना पर मोदी करेंगे तीनों सेना प्रमुख से चर्चा

Economy & Business
अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस मामले में तीनों सेना प्रमुखों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में सेना प्रमुखों द्वारा योजना को लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं का ब्यौरा दिया जाएगा। सोमवार को मैसूर दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लेकर कहा कि कुछ सुधार शुरुआत में अप्रिय लग सकते हैं लेकिन समय के साथ देश को उनसे लाभ होगा।

78. संकट में ठाकरे की सरकार, शिंदे ने किया 40 विधायकों के साथ का दावा

Economy & Business
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के 21 विधायकों को लेकर सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को मनाने की काफी कोशिशों के बावजूद कोई भी अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रहा है। शिंदे ने कुल 40 विधायकों के साथ का दावा किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के कुल 55 विधायक हैं जिनमें से अब सिर्फ 17 विधायक ही उनके साथ बताए जा रहे हैं। वहीं विधायकों की नाराजगी को लेकर शरद पवार भी चुप्पी साधे हुए हैं।

79. असांज के लिए बाइडन से बात करेंगे मैक्सिको के राष्ट्रपति

Economy & Business
> RT हिंदी:

80. उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास

Economy & Business
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। वे अपने सामान के साथ पैतृक आवास मातोश्री लौट गए हैं। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे का नाम शरद पवार और कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए सुझाया गया है। इस सुझाव के बाद गुवाहाटी में मौजूद 17 विधायक मुंबई वापस आने के लिए तैयार हो गए हैं।

Total Current Affairs: 268