51. चीन कर रहा नए संकट का सामना, दुनिया पर भी दिखेगा असर

30 Nov -0001 Economy & Business
भीषण गर्मी और सूखे ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को मुश्किल में डाल दिया है। बीते 60 साल में चीन ने ऐसी गर्मी नहीं देखी थी। कई शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर है। एयरकंडीशनिंग की बढ़ती मांग ने कई पावर ग्रिड को ठप कर दिया है। दूसरी ओर सूखे की वजह से जलस्तर कम हो गया है जिससे कई जल विद्युत संयंत्रों में बिजली पैदा करने की क्षमता कम हो गई है। हीटवेव से पावर सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के 21 शहरों में से 19 को सभी कारखानों में 6 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

52. भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले 8 यूट्यूब चैनल हुए ब्लॉक, केंद्र सरकार ने की कार्रवाई

30 Nov -0001 Economy & Business
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया। इनमें सात भारतीय, जबकि एक पाकिस्तानी चैनल है। ब्लॉक किए गए चैनलों पर 114 करोड़ व्यूज थे, जबकि इन्हें 85.73 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया था। ये चैनल कथित रूप से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक फेसबुक अकाउंट और दो सोशल मीडिया पोस्ट को भी ब्लॉक किया गया है।

53. क्या है 'मदर हीरोइन' का टाइटल जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को देंगे?

30 Nov -0001 Economy & Business
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत युग की 'मदर हीरोइन' उपाधि को फिर से दिए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने इससे जुड़े सरकारी आदेश पर इसी हफ्ते हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि जो महिलाएं 10 या अधिक बच्चे पैदा करती हैं और उनकी परवरिश करती हैं, उन्हें रूस की 'मदर हीरोइन' की उपाधि से नवाजा जाएगा। जब 10वां बच्चा एक साल का हो जाएगा, तब महिला को बतौर इनाम 1 मिलियन रूबल यानी करीब 13 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।

54. कैलिफोर्निया में भीषण हादसा, आमने-सामने से टकराए दो विमान

30 Nov -0001 Economy & Business
Watsonville शहर के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक कई लोगों की जान गई है। अभी ये नहीं स्पष्ट है कितने लोग इस दुर्घटना में सुरक्षित बचे हैं। बचाव दल वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। ये हादसा गुरुवार को स्थानीय समय दोपहर करीब 2 बजकर 56 मिनट पर हुआ, जब दो विमान वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

55. ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर 2030 तक सिंगापुर बनेगा एशिया की करोड़पति राजधानी

30 Nov -0001 Economy & Business
HSBC बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फाइनेंशियल हब को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये एशिया पैसिफिक में लिस्ट में टॉप पर होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताईवान का नंबर होगा। HSBC Holdings Plc. की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक सिंगापुर एशिया में सबसे ज्यादा करोड़पतियों की वयस्क आबादी के साथ ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगा। साल 2021 में ये सर्वोच्च रैंक ऑस्ट्रेलिया के पास था, जबकि सिंगापुर दूसरे नंबर पर था।

56. 1,000 करोड़ रुपये के 'फ्री गिफ्ट' लेकर Dolo-650 लिख रहे थे डॉक्टर: CBDT

30 Nov -0001 Economy & Business
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैरासिटामोल दवा Dolo-650 बनाने वाली फार्मा कंपनी पर दवा लिखने के लिए डॉक्टरों को 1,000 करोड़ रुपये के 'मुफ्त उपहार' देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने SC में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील संजय पारिख ने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच को बताया कि 500 मिलीग्राम तक के किसी भी टैबलेट का बाजार मूल्य सरकार द्वारा नियंत्रित होता है। इसमें डोलो 500 मिलीग्राम तक के टैबलेट भी आते हैं। लेकिन 500 मिलीग्राम से ऊपर की दवा की कीमत निर्माता कंपनी खुद तय कर सकती है। ऐसे में डोलो 650 मिलीग्राम टैबलेट के लिए डॉक्टरों को 'मुफ्त उपहार' दिए गए और मुनाफा कमाया गया।

57. सिर्फ 3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण घरों में पहुंचा नल का पानीः पीएम मोदी

30 Nov -0001 Economy & Business
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि देश ने 10 करोड़ घरों में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अमृत काल की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल के पानी से जोड़ा गया, जबकि सात दशकों में सिर्फ 3 करोड़ घर ही इससे जुड़े सके थे। गोवा में सभी ग्रामीण परिवार नल के पानी से जुड़ गए हैं। गोवा की इस उपलब्धि के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव व दादरा नगर हवेली ने भी यह कीर्तिमान हासिल किया है।

58. थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीव तस्करी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

30 Nov -0001 Economy & Business
थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीवों की तस्करी के प्रयास में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से व्हाइट डेजर्ट फॉक्स, रैकून सहित अन्य जीवित वन्य जीव मिले, जिन्हें उसने एक प्लास्टिक की बास्केट में सामान के नीचे छिपाया था। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत से वन्य जीव तस्करी के मामले बढ़े हैं. हम इस पर नजर रख रहे थे। यह चौथा मामला है, जिसमें तस्कर भारतीय था। दरअसल, वन्य जीव तस्करी के लिए थाईलैंड एक केंद्र बन गया है, जहां से अक्सर ये जानवर चीन और वियतनाम को बेचे जाते हैं।

59. उत्तर कोरिया ने ठुकराया दक्षिण कोरिया का आर्थिक सहायता का प्रस्ताव

30 Nov -0001 Economy & Business
आर्थिक संकट के बावजूद उत्तर कोरिया अपनी सैन्य और परमाणु शक्ति में वृद्धि करता जा रहा है। दक्षिण कोरिया ने आर्थिक सहायता का प्रस्ताव दिया और साथ ही परमाणु निरस्त्रीकरण की बात की, जिसे उत्तर कोरिया ने सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग का कहना है कि उनका देश, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के परमाणु निरस्त्रीकरण कदमों के बदले आर्थिक लाभ के मूर्खतापूर्ण प्रस्ताव को कभी स्वीकार नहीं करेगा। KCNA की रिपोर्ट में कहा गया है, किम यो जोंग ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पर व्यक्तिगत हमले भी किए।

60. प्रिंस विलियम का फाउंडेशन जीवाश्म ईंधन के सबसे बड़े समर्थकों में से एक बैंक में करता है निवेश

30 Nov -0001 Economy & Business
प्रिंस विलियम का रॉयल फाउंडेशन ऐसे बैंक में निवेश करता है, जो दुनिया में जीवाश्म ईंधन के सबसे बड़े समर्थकों में से एक है। साथ ही यह अपने आधे से ज्यादा निवेश को ऐसे फंड में रखता है, जिसके बड़ी खाद्य कंपनियों में शेयर हैं और वो वनों की कटाई से जुड़ी कंपनियों से पाम ऑयल खरीदता है। जबकि प्रिंस विलियम पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं। रॉयल फाउंडेशन ने 2021 में जेपी मॉर्गन चेस में 1.3 मिलियन डॉलर से अधिक राशि रखी और वह अब भी यहां निवेश करता है। फाउंडेशन ने ब्रिटिश फर्म Cazenove Capital Management की ओर से चलाए जा रहे फंड में भी 2 मिलियन डॉलर रखे। हालांकि, रॉयल फाउंडेशन ने ईमेल के जरिए कहा कि वह 2015 से नैतिक निवेश पर चर्च ऑफ इंग्लैंड के दिशानिर्देशों का पालन करता आ रहा है।

Total Current Affairs: 268