251. प्रिंस विलियम का फाउंडेशन जीवाश्म ईंधन के सबसे बड़े समर्थकों में से एक बैंक में करता है निवेश

Economy & Business
प्रिंस विलियम का रॉयल फाउंडेशन ऐसे बैंक में निवेश करता है, जो दुनिया में जीवाश्म ईंधन के सबसे बड़े समर्थकों में से एक है। साथ ही यह अपने आधे से ज्यादा निवेश को ऐसे फंड में रखता है, जिसके बड़ी खाद्य कंपनियों में शेयर हैं और वो वनों की कटाई से जुड़ी कंपनियों से पाम ऑयल खरीदता है। जबकि प्रिंस विलियम पर्यावरण संरक्षण की बात करते हैं। रॉयल फाउंडेशन ने 2021 में जेपी मॉर्गन चेस में 1.3 मिलियन डॉलर से अधिक राशि रखी और वह अब भी यहां निवेश करता है। फाउंडेशन ने ब्रिटिश फर्म Cazenove Capital Management की ओर से चलाए जा रहे फंड में भी 2 मिलियन डॉलर रखे। हालांकि, रॉयल फाउंडेशन ने ईमेल के जरिए कहा कि वह 2015 से नैतिक निवेश पर चर्च ऑफ इंग्लैंड के दिशानिर्देशों का पालन करता आ रहा है।

252. मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

Economy & Business
जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को मंगल आरती के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 के करीब घायल हुए। मथुरा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निर्मला देवी और राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

253. LAC के पास के गांवों में सुविधाएं मुहैया कराएगा भारत, ताकि चीन पर नजर रखी जा सके

Economy & Business
भारत LAC के पास के गांवों में सुविधाएं पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, ताकि रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में इन गांवों को छोड़ चुके लोग रिवर्स पलायन करें। 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना के बाद चीन बॉर्डर एरिया पर मॉडल विलेज तैयार कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत भी अब महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, LAC के पास 500 'भुतहा गांव' हैं। यहां कोई नहीं रहता है या सीमित संपर्क के साथ बिखरी हुई आबादी है। बॉर्डर एरिया के ग्रामीण सेना या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बाद सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं। ऐसे में इनके रिवर्स पलायन पर जोर देने की तैयारी है। इससे चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

254. चीनी दबाव को दरकिनार कर, ताइवान के राष्ट्रपति करेंगे जापानी नेताओं का स्वागत

Economy & Business
चीन की तमाम धमकियों और दबाव को दरकिनार करते हुए ताइवान जापानी नेताओं का स्वागत करने को तैयार है। अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर भी ताइवान ने यही रूख अपनाया था। जापानी नेता Furuya Keiji और Kihara Minoru अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति Tsai Ing-wen से मुलाकात करेंगे। ताइवान न्यूज के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने जापान-ROC डाइट सदस्यों की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष Furuya Keiji और परिषद के महासचिव Kihara Minoru की आगामी ताइवान यात्रा का स्वागत किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों राजनेता 22 से 24 अगस्त तक ताइवान में रहेंगे।

255. रूस की गिरफ्त में आया ISIS का आतंकी, भारत में हमले की कर रहा था साजिश

Economy & Business
रूस की सुरक्षा एजेंसी ने ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रूस से भारत आने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला देश के एक बड़े नेता पर होना था। रूसी सिक्योरिटी सर्विसेज ने इस आतंकी को पकड़ा है। इस आतंकी ने तुर्की में आतंक की ट्रेनिंग ली है और वह ताजिकिस्तान का रहने वाला है। भारत में उसके निशाने पर जो नेता थे, उन पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने का आरोप है।

256. स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर केन्या व तंजानिया में मिलकर काम कर रहे भारत और UAE

Economy & Business
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केन्या व तंजानिया में स्वास्थ्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए एक संयुक्त पहल पर काम कर रहे हैं। साथ ही I2U2 ढांचे के भीतर खाद्य सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अमेरिका और इजरायल शामिल हैं। दरअसल, I2U2 भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका की ओर से गठित एक नया समूह है। यह मध्य-पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के विस्तार पर केंद्रित है।

257. ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत बना दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था

Economy & Business
आर्थिक मोर्चे पर भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 की अंतिम तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर था। इसी आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 बिलियन डॉलर का था। ये अमेरिकी डॉलर पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने साल 2022 की पहली तिमाही में अपनी बढ़त और मजबूत की है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

258. पुतिन से बोले तुर्की के राष्ट्रपति, Zaporizhzhia प्लांट में जारी गतिरोध के बीच मध्यस्थता कर सकता है तुर्की

Economy & Business
तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शनिवार को कहा कि यूक्रेन के Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट में जारी गतिरोध में तुर्की मध्यस्थता कर सकता है। पावर प्लांट पर रूसी बलों का कब्जा है। पिछले महीने Erdogan ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान न्यूक्लियर धमाके का खतरा जताया था। इससे पहले तुर्की ने यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसे अनाज का लंबित मामला भी सुलझाया था।

259. बेंगलुरु: आईटी कंपनियों को ट्रैफिक जाम के चलते एक दिन में झेलना पड़ा 225 करोड़ रुपये का नुकसान!

Economy & Business
बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को बीते मंगलवार यानी 30 अगस्त को लगभग 225 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसकी वजह आईटी कंपनियों के कर्मचारियों का बाढ़ जैसे हालात के चलते लगभग पांच घंटे ट्रैफिक में फंसना रहा और वे ऑफिस देर से पहुंचे। आउटर रिंग रोड कंपनीज असोसिएशन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को 1 सितंबर को नुकसान की जानकारी देते हुए पत्र लिखा और शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने की मांग की।

260. विजय माल्या की बढ़ेंगी मुश्किलें! भगोड़ों को लेकर ब्रिटेन की तरफ से आया यह बयान

Economy & Business
ब्रिटिश उच्चायुक्त Alex Ellis ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह स्पष्ट किया कि हम नहीं चाहते कि ब्रिटेन अन्य देशों के भगोड़ों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बने। सरकार ने एक तरह से वह सब किया है जो वह कर सकती है। इसे लेकर पहले भी कदम उठाए गए हैं। यह अब अदालतों का मामला है, सरकार का नहीं। भारत के लिहाज से यह बयान इसलिए अहम है क्योंकि भगोड़े व्यवसायी विजय माल्या और नीरव मोदी ब्रिटेन में ही छिपे हुए हैं।

Total Current Affairs: 268