221. भारत इंग्लैंड टेस्ट मैच: रुट व बेयरस्टो की जोड़ी रही दमदार, मैच के दौरान जातिवाद का भी आया मामला

Economy & Business
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन रुट व बेयरस्टो की जोड़ी ने नाबाद 150 रन जोड़े। अंतिम दिन इंग्लैंड को 117 रन की और ज़रूरत होगी, जबकि 3-1 तक पहुंचने के लिए भारत को 7 विकेट चहिये होंगे। मैच के दौरान भारतीय दर्शकों की ओर जातिवाद का भी मामला सामने आया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बाकायदा इसपर माफी मांग कर मामले की जांच करने की बात कही है।

222. दिल्ली में जून में दर्ज हुए डेंगू के 32 मामले, इस साल अब तक 143 संक्रमण

Economy & Business
दिल्ली में जून के महीने में डेंगू के 32 मामले सामने आए हैं। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक इस साल यह संख्या अब तक 143 हो गई है। इस महीने 2 जुलाई तक डेंगू का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में अब तक डेंगू से कोई मृत्यु की सूचना नहीं है।

223. चीनी फोन निर्माता वीवो के 44 ठिकानों पर ईडी के छापे, मनी लॉन्ड्रिंग मामला

Economy & Business
ईडी ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में देश भर में 44 स्थानों पर तलाशी ली। वीवो पर यह आरोप है कि कंपनी के कुछ चीनी शेयरधारकों ने अपने पहचान दस्तावेजों को जाली बनाया। ईडी को संदेह है कि यह कथित जालसाजी शेल या पेपर कंपनियों का उपयोग करके की गयी है। "अपराध की आय" को विदेशों में भेज दिया गया और भारतीय कर नियमों का उलंघन किया गया।

224. इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत के खिलाफ हासिल की ऐतिहासिक जीत

Economy & Business
इंग्लैंड ने जो रूट और बेयरस्टो की 269 रनों की अटूट साझेदारी से भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। भारत के 377 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 76.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 378 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट चटकाए।

225. मुद्रास्फीति को कम करने के लिए श्रीलंका रोकेगा मुद्रा छपाई

Economy & Business
बढ़ते मुद्रास्फीति को कम करने के लिए श्रीलंका अब अपनी मुद्रा की प्रिंटिंग नहीं करेगा। सेंट्रल बैंक ने 2021 में उत्पादन में वृद्धि की थी जो कि लागत से कहीं अधिक थी। एक साल पहले जून में उपभोक्ता कीमतों में 54.6% की वृद्धि हुई थी। कीमतों में वृद्धि के कारण मुद्रास्फीति बढ़ गयी है। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने मंगलवार को संसद को बताया कि महंगाई दर 60 फीसदी के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। श्रीलंका में गुरुवार को मौद्रिक नीति समीक्षा होना है।

226. कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण

Economy & Business
कैंसर रोगियों के लिए नई उम्मीद जगी है। कई मामलों में ट्यूमर इलाज के चंद महीनों बाद फिर से परेशान करने लगता था। अमेरिका और यूरोप में हुई शोध के बाद फ्रैंच कंपनी ने नया वैक्सीन बनाया है - कोडनेम TG4050। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह एक व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन है जो कोविड टीके जैसा तकनीक का उपयोग करती है।

227. रुपया बनाम डॉलर: भारतीय मुद्रा हो सकता है 80 प्रति डॉलर

Economy & Business
रॉयटर्स पोल के अनुसार, भारत का रुपया तीन महीनों में अपने ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब कारोबार करेगा। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर तक रुपया के 80 प्रति डॉलर तक कमजोर होने की उम्मीद है। वैश्विक मंदी के बढ़ते जोखिमों के कारण मंगलवार को भारतीय रुपया 79.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर चला गया था।

228. जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती में धोखाधड़ी, रद्द की गई पूरी प्रक्रिया

Economy & Business
जम्मू-कश्मीर में SI भर्ती में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया कैंसिल कर दी गई है। SI भर्ती प्रक्रिया में 1200 उम्मीदवार सफलतापूर्वक पास हुए थे, लेकिन रिजल्ट का ऐलान होने के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर को मिले खास दर्जे के साल 2019 में हटने के बाद से ये यहां की पहली SI भर्ती प्रक्रिया थी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले में CBI जांच के आदेश दिए हैं।

229. ❗️तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Economy & Business
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार सुबह उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड संबंधी लक्षणों को देखने के बाद जांच के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। मंगलवार को MK Stalin ने ट्वीट कर अपनी तबीयत के बारे में बताया था और लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी थी।

230. TikTok के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

Economy & Business
अमेरिका ने चीनी मोबाइल ऐप TikTok को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) का स्पष्ट मानना है कि अमेरिकी सैन्य सेवा के सदस्यों का अपने निजी फोन पर TikTok का इस्तेमाल खतरनाक है। यह मामला सदन में भी उठ चुका है। TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance अब अमेरिका में भी परेशानी में पड़ गई है।

Total Current Affairs: 268