233.
बड़ी कंपनियों को देना पड़ सकता है भारत समाचार प्रकाशकों को मुआवजा
Economy & Business
भारत सरकार एक नियम की योजना बना रही है। इस नियम के मुताबिक बड़ी कंपनियों को भारतीय समाचार प्रकाशकों के न्यूज़ का उपयोग करने पर भुगतान करना होगा। IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर गूगल, मेटा, ट्विटर, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां भारत के किसी समाचार प्रकाशक की सामग्री (links) का उपयोग करते हैं तो उन्हें बदले में भुगतान करना चाहिए। मंत्री ने कहा इस तरह के नियम बदलते वक्त की जरुरत है जिसका फायदा भारतीय मीडिया उठाएगी।