171. नूपुर शर्मा को 'मारने के लिए' सीमा पार से आया पाकिस्तानी गिरफ्तार

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत की खुफिया एजेंसियां एक पाकिस्तानी शख्स से पूछताछ कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले इस शख्स ने दावा किया है कि वो भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को इस व्यक्ति को एक आउटपोस्ट के पास देखा गया और इसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। दावा किया गया है कि इस व्यक्ति के पास से एक चाकू, धार्मिक पुस्तकें और कुछ कपड़े मिले हैं। उसने बताया है कि वो उत्तरी पंजाब से है।

172. मानहानि मामले में एम्बर हर्ड ने मांगे 10 मिलियन डॉलर

30 Nov -0001 Economy & Business
गुरुवार को वर्जीनिया कोर्ट में एम्बर हर्ड ने एक अपील दायर की है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें जॉनी डेप से 10 मिलियन डॉलर प्राप्त कराए जाएं। बीते समय में जिस प्रकार उनकी शादीशुदा जिंदगी की अंदरूनी परतें खोली गईं उस मानहानि के बदले उन्होंने इस रकम की मांग की। हर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक, "न्यायालय से निर्णय देने में कुछ चूक हो गई है, इसलिए हम निर्णय की भी अपील करते हैं"। उन्होंने यह भी कहा कि इस अपील से ट्विटर पर भी काफी शोर होने की संभावना है, लेकिन वे सिर्फ साफगोई और न्याय की उम्मीद करते हैं।

173. यूट्यूब पर घटे फॉलोवर्स तो युवक ने दे दी जान

30 Nov -0001 Economy & Business
हैदराबाद में एक 23 वर्षीय यूट्यूबर ने फॉलोवर्स घटने के सदमे में अपनी जान दे दी। ग्वालियर के आईआईटीएम से पढ़ाई कर रहे युवक ने गुरुवार सुबह अपने घर की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा ली। युवक की मां के अनुसार वह एक यूट्यूब चैनल चलाता था और फॉलोवर्स घटने के कारण दुखी था।

174. पोप फ्रांसिस का माफी मांगना मिशनरी विरासत में बदलाव का संकेत

30 Nov -0001 Economy & Business
पोप फ्रांसिस ने कनाडा की “पश्चाताप यात्रा” के दौरान कैथोलिक चर्च द्वारा की गई बुराईयों के लिए माफी मांगी है। पोप फ्रांसिस का ये व्यवहार मिशनरी विरासत पर एक क्रांतिकारी पुनर्विचार का प्रतीक है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि मिशनरियों द्वारा की गई "बुराई" के लिए कनाडा की धरती पर वह क्षमा मांगने के लिए आये हैं। यह एक "पश्चाताप यात्रा" है। पोप फ्रांसिस के माफी मांगने के अंदाज ने “पोपसी” के लिए एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत दिया है। इसाई मिशनरियों पर कनाडा के स्वदेशी लोगों को बरगलाने के आरोप लगते रहे हैं । पोप फ्रांसिस की यह यात्रा उसी का परिणाम है।

175. राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं कर रहा काम, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

30 Nov -0001 Economy & Business
कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव लगभग ब्रेन डेड स्थिति में पहुंच गए हैं। उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि आज सुबह डॉक्टरों ने कहा कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है, यह लगभग डेड है। हार्ट में भी दिक्कत है। हम सभी परेशान हैं और सभी लोग दुआएं कर रहे हैं। यहां तक कि उनका परिवार भी नहीं समझ पा रहा है कि क्या हो रहा है। बीते 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव (58) को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद 14 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के परिवार ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत स्थिर है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

176. भारत करता है दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले 60% वैक्सीन की सप्लाई: निर्मला सीतारमण

30 Nov -0001 Economy & Business
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की करीब 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में तैयार होती है। व्यय विभाग के अतिरिक्त सचिव सज्जन सिंह यादव की किताब 'इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी' का विमोचन करते हुए उन्होंने यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि दुनिया भर में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में भारत का योगदान उल्लेखनीय है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अब तक COVID-19 टीकों की 208.57 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

177. चीन कर रहा नए संकट का सामना, दुनिया पर भी दिखेगा असर

30 Nov -0001 Economy & Business
भीषण गर्मी और सूखे ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को मुश्किल में डाल दिया है। बीते 60 साल में चीन ने ऐसी गर्मी नहीं देखी थी। कई शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर है। एयरकंडीशनिंग की बढ़ती मांग ने कई पावर ग्रिड को ठप कर दिया है। दूसरी ओर सूखे की वजह से जलस्तर कम हो गया है जिससे कई जल विद्युत संयंत्रों में बिजली पैदा करने की क्षमता कम हो गई है। हीटवेव से पावर सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के 21 शहरों में से 19 को सभी कारखानों में 6 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

178. भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले 8 यूट्यूब चैनल हुए ब्लॉक, केंद्र सरकार ने की कार्रवाई

30 Nov -0001 Economy & Business
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया। इनमें सात भारतीय, जबकि एक पाकिस्तानी चैनल है। ब्लॉक किए गए चैनलों पर 114 करोड़ व्यूज थे, जबकि इन्हें 85.73 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया था। ये चैनल कथित रूप से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक फेसबुक अकाउंट और दो सोशल मीडिया पोस्ट को भी ब्लॉक किया गया है।

179. क्या है 'मदर हीरोइन' का टाइटल जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को देंगे?

30 Nov -0001 Economy & Business
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत युग की 'मदर हीरोइन' उपाधि को फिर से दिए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने इससे जुड़े सरकारी आदेश पर इसी हफ्ते हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि जो महिलाएं 10 या अधिक बच्चे पैदा करती हैं और उनकी परवरिश करती हैं, उन्हें रूस की 'मदर हीरोइन' की उपाधि से नवाजा जाएगा। जब 10वां बच्चा एक साल का हो जाएगा, तब महिला को बतौर इनाम 1 मिलियन रूबल यानी करीब 13 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।

180. कैलिफोर्निया में भीषण हादसा, आमने-सामने से टकराए दो विमान

30 Nov -0001 Economy & Business
Watsonville शहर के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक कई लोगों की जान गई है। अभी ये नहीं स्पष्ट है कितने लोग इस दुर्घटना में सुरक्षित बचे हैं। बचाव दल वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। ये हादसा गुरुवार को स्थानीय समय दोपहर करीब 2 बजकर 56 मिनट पर हुआ, जब दो विमान वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

Total Current Affairs: 268