161. कैंसर मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण

30 Nov -0001 Economy & Business
कैंसर रोगियों के लिए नई उम्मीद जगी है। कई मामलों में ट्यूमर इलाज के चंद महीनों बाद फिर से परेशान करने लगता था। अमेरिका और यूरोप में हुई शोध के बाद फ्रैंच कंपनी ने नया वैक्सीन बनाया है - कोडनेम TG4050। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह एक व्यक्तिगत कैंसर वैक्सीन है जो कोविड टीके जैसा तकनीक का उपयोग करती है।

162. रुपया बनाम डॉलर: भारतीय मुद्रा हो सकता है 80 प्रति डॉलर

30 Nov -0001 Economy & Business
रॉयटर्स पोल के अनुसार, भारत का रुपया तीन महीनों में अपने ऐतिहासिक निचले स्तर के करीब कारोबार करेगा। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर तक रुपया के 80 प्रति डॉलर तक कमजोर होने की उम्मीद है। वैश्विक मंदी के बढ़ते जोखिमों के कारण मंगलवार को भारतीय रुपया 79.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर चला गया था।

163. जम्मू-कश्मीर में पुलिस भर्ती में धोखाधड़ी, रद्द की गई पूरी प्रक्रिया

30 Nov -0001 Economy & Business
जम्मू-कश्मीर में SI भर्ती में बड़े स्तर पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया कैंसिल कर दी गई है। SI भर्ती प्रक्रिया में 1200 उम्मीदवार सफलतापूर्वक पास हुए थे, लेकिन रिजल्ट का ऐलान होने के बाद से ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। बता दें कि जम्मू-कश्मीर को मिले खास दर्जे के साल 2019 में हटने के बाद से ये यहां की पहली SI भर्ती प्रक्रिया थी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले में CBI जांच के आदेश दिए हैं।

164. ❗️तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin कोविड पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

30 Nov -0001 Economy & Business
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK Stalin कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार सुबह उन्हें चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि कोविड संबंधी लक्षणों को देखने के बाद जांच के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। मंगलवार को MK Stalin ने ट्वीट कर अपनी तबीयत के बारे में बताया था और लोगों को मास्क पहनने की हिदायत दी थी।

165. TikTok के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

30 Nov -0001 Economy & Business
अमेरिका ने चीनी मोबाइल ऐप TikTok को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) का स्पष्ट मानना है कि अमेरिकी सैन्य सेवा के सदस्यों का अपने निजी फोन पर TikTok का इस्तेमाल खतरनाक है। यह मामला सदन में भी उठ चुका है। TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance अब अमेरिका में भी परेशानी में पड़ गई है।

166. बुंदेलखंड की बदलेगी सूरत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात

30 Nov -0001 Economy & Business
रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता को समर्पित कर रहे हैं। इसका शिलान्यास 20 फरवरी, 2020 को किया गया था। अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा।

167. भारत बढ़ती वैश्विक महंगाई के जाल से बच सकता है: आरबीआई

30 Nov -0001 Economy & Business
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि भारत बढ़ती महंगाई से बच सकता है। वैश्विक स्तर पर मंदी और युद्ध की आशंकाओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत दिखाई दे रहे हैं। RBI के अनुसार मजबूत कृषि गतिविधि और विनिर्माण व सेवाओं में तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था उच्च विकास दर को प्राप्त कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में बढ़ती महंगाई से बचा जा सकता है।

168. बड़ी कंपनियों को देना पड़ सकता है भारत समाचार प्रकाशकों को मुआवजा

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत सरकार एक नियम की योजना बना रही है। इस नियम के मुताबिक बड़ी कंपनियों को भारतीय समाचार प्रकाशकों के न्यूज़ का उपयोग करने पर भुगतान करना होगा। IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर गूगल, मेटा, ट्विटर, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां भारत के किसी समाचार प्रकाशक की सामग्री (links) का उपयोग करते हैं तो उन्हें बदले में भुगतान करना चाहिए। मंत्री ने कहा इस तरह के नियम बदलते वक्त की जरुरत है जिसका फायदा भारतीय मीडिया उठाएगी।

169. GST की दरों में बदलाव, आज से महंगी होंगी ये चीजें

30 Nov -0001 Economy & Business
आज 18 जुलाई से आम आदमी का खर्च बढ़ने वाला है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली जरूरी वस्तुओं की कीमत पर अब अधिक GST देना होगा। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही जैसी चीजें शामिल हैं। इन पर 5 प्रतिशत GST देना होगा। अस्पताल का खर्च भी बढ़ेगा। वहीं होटल के कमरों के लिए 12 प्रतिशत के ह‍िसाब से टैक्‍स लगाने का प्रावधान क‍िया गया है। जीएसटी की दरें 5 से 18 फीसदी तक बढ़ी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने जून के आख‍िरी सप्‍ताह में बैठक की थी, जिसमें GST दरों में बदलाव का फैसला किया गया था।

170. दिल को सुकून देनेवाली खबर! शोधकर्ताओं ने बनाया कृत्रिम मानव हृदय

30 Nov -0001 Economy & Business
टोरंटो और मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम मानव हृदय बनाया है। इसकी खास बात ये है कि यह सामान्य रूप से धड़कता है। अगर ये प्रयोग कामयाब होता है, तो हृदय रोगों से मरने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आ सकती है। ​एक रिपोर्ट की मानें तो दुनिया भर में हर साल करीब 18 मिलियन लोग हृदय रोगों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं।

Total Current Affairs: 268