151.
अडानी एंटरप्राइजेज सीआईएल आयात निविदा में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी
30 Nov -0001
Economy & Business
देश के जानेमाने कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनी ने बिजली उत्पादन के लिए सबसे कम बोली लगाई है। कोल इंडिया की पहली कोयला आयात निविदा के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज ने 2.416 मिलियन टन (mt) कोयले की आपूर्ति के लिए 4,033 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसके बाद मोहित मिनरल्स ने 4,182 करोड़ और चेट्टीनाड लॉजिस्टिक्स ने 4,222 करोड़ रुपये की संविदा जमा की हैं।