141. अग्रिपथ योजना पर मोदी करेंगे तीनों सेना प्रमुख से चर्चा

Economy & Business
अग्निपथ सेना भर्ती योजना के विरोध में देशभर में प्रदर्शनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस मामले में तीनों सेना प्रमुखों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगे। बैठक में सेना प्रमुखों द्वारा योजना को लागू करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं का ब्यौरा दिया जाएगा। सोमवार को मैसूर दौरे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना को लेकर कहा कि कुछ सुधार शुरुआत में अप्रिय लग सकते हैं लेकिन समय के साथ देश को उनसे लाभ होगा।

142. संकट में ठाकरे की सरकार, शिंदे ने किया 40 विधायकों के साथ का दावा

Economy & Business
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार मुश्किल में आ गई है। शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे अपनी पार्टी के 21 विधायकों को लेकर सूरत चले गए हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों को मनाने की काफी कोशिशों के बावजूद कोई भी अपने फैसले से टस से मस नहीं हो रहा है। शिंदे ने कुल 40 विधायकों के साथ का दावा किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी के कुल 55 विधायक हैं जिनमें से अब सिर्फ 17 विधायक ही उनके साथ बताए जा रहे हैं। वहीं विधायकों की नाराजगी को लेकर शरद पवार भी चुप्पी साधे हुए हैं।

143. असांज के लिए बाइडन से बात करेंगे मैक्सिको के राष्ट्रपति

Economy & Business
> RT हिंदी:

144. उद्धव ठाकरे ने छोड़ा सरकारी आवास

Economy & Business
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की तैयारी कर ली है। उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। वे अपने सामान के साथ पैतृक आवास मातोश्री लौट गए हैं। वहीं शिवसेना के वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे का नाम शरद पवार और कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए सुझाया गया है। इस सुझाव के बाद गुवाहाटी में मौजूद 17 विधायक मुंबई वापस आने के लिए तैयार हो गए हैं।

145. रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने यूरोपीय नेताओं की आलोचना करते हुए किया गांधी का जिक्र

Economy & Business
रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने यूरोप के वर्तमान नेताओं की चर्चा करते हुए महात्मा गांधी को याद किया। उन्होंने कहा, ‘(पूर्व फ्रेंच राष्ट्रपति) चार्ल्स द गॉल किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति पर उंगली उठा सकते थे, लेकिन आज के किस यूरोपीय नेता में बिना हाथ कांपे ऐसा करने का दम है!’ जर्मनी और इटली के मौजूदा राष्ट्र प्रमुखों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के पहनावे को भी लपेटे में लिया। मेदवेदेव ने राष्ट्रपति पुतिन के एक पुराने मजाक को याद किया। पुतिन ने पांच साल पहले कहा था, ‘महात्मा गांधी की मौत के बाद से कोई नहीं है जिससे बात की जा सके।’ इसी को संदर्भ बनाकर मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका के पक्ष में नीतियां यूरोपीय नेताओं के पतन को दिखाती हैं।

146. जी-7 से बोले ​​पीएम: हम वही करेंगे जो हमारे लिए सबसे अच्छा है

Economy & Business
प्रधान मंत्री मोदी ने सीधे संदेश में जी-7 के नेताओं से कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के हित में जो सबसे अच्छा है वह करना जारी रखेगा। विदेश सचिव ने कहा कि भारत की स्थिति "अच्छी तरह से समझी गई और प्रशंसनीय" थी। मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मामलों पर चर्चा की।

147. भारत में खुलेगा यूके का 'प्रेट ए मोंजेएर', रिलायंस की पहल

Economy & Business
रिलायंस यूके की मशहूर प्रेट ए मोंजेएर की फ्रैंचाइज़ी भारत मे खोलने की तैयारी में है। यह चेन पूरे विश्व में प्रसिद्ब है व लोगों की पसंदीदा है। रिलायंस ब्रांड के एम डी के अनुसार यहाँ खाना माइक्रोवेव कर के नहीं, बल्कि ताज़ा परोसा जाएगा। प्रेट ए मोंजेएर दुनिया भर में अपने फ्रेश फूड और ऑर्गेनिक कॉफी के लिए मशहूर है।

148. छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी मारा गया

Economy & Business
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक वन क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच हुई घटना में एक माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी का नाम कमलेश है। कमलेश नक्सलियों की मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य थे। हाल ही में उन पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

149. रुपये की गिरावट पर नहीं लग रहा विराम, रुपया 78.98 प्रति डॉलर पर

Economy & Business
साल के छठे माह में भी भारतीय मुद्रा में गिरावट देखी गई, इसे आर्थिक मंदी की दस्तक की तरह भी देखा जा रहा है। कई अंदरूनी व अंतरराष्ट्रीय कारणों से रुपये की राह अभी कठिन ही रहने वाली है।

150. भारत में निवेश नहीं कर पाएगी चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स

Economy & Business
चीन की ग्रेट वॉल मोटर्स के भारत में निवेश करने के सपनों पर पानी फिर गया है। नियामकों की मंजूरी लेने में असफल होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को निकाल दिया है। आपको बता दें कि ग्रेट वॉल 2020 से भारत में कारोबार करने का विचार कर रही थी। इसके लिए वह भारत में 1 बिलियन डॉलर लगाने का मन बना चुकी थी।

Total Current Affairs: 268