111. राजू श्रीवास्तव का ब्रेन नहीं कर रहा काम, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

30 Nov -0001 Economy & Business
कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव लगभग ब्रेन डेड स्थिति में पहुंच गए हैं। उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि आज सुबह डॉक्टरों ने कहा कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है, यह लगभग डेड है। हार्ट में भी दिक्कत है। हम सभी परेशान हैं और सभी लोग दुआएं कर रहे हैं। यहां तक कि उनका परिवार भी नहीं समझ पा रहा है कि क्या हो रहा है। बीते 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव (58) को एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। इसके बाद 14 अगस्त को राजू श्रीवास्तव के परिवार ने बयान जारी कर कहा था कि उनकी हालत स्थिर है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

112. भारत करता है दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले 60% वैक्सीन की सप्लाई: निर्मला सीतारमण

30 Nov -0001 Economy & Business
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाली सभी तरह की करीब 60 प्रतिशत वैक्सीन भारत में तैयार होती है। व्यय विभाग के अतिरिक्त सचिव सज्जन सिंह यादव की किताब 'इंडियाज वैक्सीन ग्रोथ स्टोरी' का विमोचन करते हुए उन्होंने यह बात कही। सीतारमण ने कहा कि दुनिया भर में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में भारत का योगदान उल्लेखनीय है। वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अब तक COVID-19 टीकों की 208.57 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

113. चीन कर रहा नए संकट का सामना, दुनिया पर भी दिखेगा असर

30 Nov -0001 Economy & Business
भीषण गर्मी और सूखे ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन को मुश्किल में डाल दिया है। बीते 60 साल में चीन ने ऐसी गर्मी नहीं देखी थी। कई शहरों का पारा 40 डिग्री से ऊपर है। एयरकंडीशनिंग की बढ़ती मांग ने कई पावर ग्रिड को ठप कर दिया है। दूसरी ओर सूखे की वजह से जलस्तर कम हो गया है जिससे कई जल विद्युत संयंत्रों में बिजली पैदा करने की क्षमता कम हो गई है। हीटवेव से पावर सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है जिसे देखते हुए दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन के 21 शहरों में से 19 को सभी कारखानों में 6 दिनों के लिए उत्पादन बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

114. भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने वाले 8 यूट्यूब चैनल हुए ब्लॉक, केंद्र सरकार ने की कार्रवाई

30 Nov -0001 Economy & Business
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में आठ यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया। इनमें सात भारतीय, जबकि एक पाकिस्तानी चैनल है। ब्लॉक किए गए चैनलों पर 114 करोड़ व्यूज थे, जबकि इन्हें 85.73 लाख लोगों ने सब्सक्राइब किया था। ये चैनल कथित रूप से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि एक फेसबुक अकाउंट और दो सोशल मीडिया पोस्ट को भी ब्लॉक किया गया है।

115. क्या है 'मदर हीरोइन' का टाइटल जो रूसी राष्ट्रपति पुतिन 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को देंगे?

30 Nov -0001 Economy & Business
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोवियत युग की 'मदर हीरोइन' उपाधि को फिर से दिए जाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति पुतिन ने इससे जुड़े सरकारी आदेश पर इसी हफ्ते हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि जो महिलाएं 10 या अधिक बच्चे पैदा करती हैं और उनकी परवरिश करती हैं, उन्हें रूस की 'मदर हीरोइन' की उपाधि से नवाजा जाएगा। जब 10वां बच्चा एक साल का हो जाएगा, तब महिला को बतौर इनाम 1 मिलियन रूबल यानी करीब 13 लाख रुपए भी दिए जाएंगे।

116. कैलिफोर्निया में भीषण हादसा, आमने-सामने से टकराए दो विमान

30 Nov -0001 Economy & Business
Watsonville शहर के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में अब तक कई लोगों की जान गई है। अभी ये नहीं स्पष्ट है कितने लोग इस दुर्घटना में सुरक्षित बचे हैं। बचाव दल वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर पहुंचा है। ये हादसा गुरुवार को स्थानीय समय दोपहर करीब 2 बजकर 56 मिनट पर हुआ, जब दो विमान वाटसनविले म्यूनिसिपल हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहे थे।

117. ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर 2030 तक सिंगापुर बनेगा एशिया की करोड़पति राजधानी

30 Nov -0001 Economy & Business
HSBC बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फाइनेंशियल हब को लेकर उम्मीद की जा रही है कि ये एशिया पैसिफिक में लिस्ट में टॉप पर होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताईवान का नंबर होगा। HSBC Holdings Plc. की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक सिंगापुर एशिया में सबसे ज्यादा करोड़पतियों की वयस्क आबादी के साथ ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाएगा। साल 2021 में ये सर्वोच्च रैंक ऑस्ट्रेलिया के पास था, जबकि सिंगापुर दूसरे नंबर पर था।

118. 1,000 करोड़ रुपये के 'फ्री गिफ्ट' लेकर Dolo-650 लिख रहे थे डॉक्टर: CBDT

30 Nov -0001 Economy & Business
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने पैरासिटामोल दवा Dolo-650 बनाने वाली फार्मा कंपनी पर दवा लिखने के लिए डॉक्टरों को 1,000 करोड़ रुपये के 'मुफ्त उपहार' देने का आरोप लगाया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने SC में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील संजय पारिख ने जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच को बताया कि 500 मिलीग्राम तक के किसी भी टैबलेट का बाजार मूल्य सरकार द्वारा नियंत्रित होता है। इसमें डोलो 500 मिलीग्राम तक के टैबलेट भी आते हैं। लेकिन 500 मिलीग्राम से ऊपर की दवा की कीमत निर्माता कंपनी खुद तय कर सकती है। ऐसे में डोलो 650 मिलीग्राम टैबलेट के लिए डॉक्टरों को 'मुफ्त उपहार' दिए गए और मुनाफा कमाया गया।

119. सिर्फ 3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण घरों में पहुंचा नल का पानीः पीएम मोदी

30 Nov -0001 Economy & Business
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऐलान किया कि देश ने 10 करोड़ घरों में नल से पानी पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। हर घर जल उत्सव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि अमृत काल की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ 3 साल में 7 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल के पानी से जोड़ा गया, जबकि सात दशकों में सिर्फ 3 करोड़ घर ही इससे जुड़े सके थे। गोवा में सभी ग्रामीण परिवार नल के पानी से जुड़ गए हैं। गोवा की इस उपलब्धि के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव व दादरा नगर हवेली ने भी यह कीर्तिमान हासिल किया है।

120. थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीव तस्करी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

30 Nov -0001 Economy & Business
थाईलैंड के मुख्य एयरपोर्ट पर वन्य जीवों की तस्करी के प्रयास में एक भारतीय को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से व्हाइट डेजर्ट फॉक्स, रैकून सहित अन्य जीवित वन्य जीव मिले, जिन्हें उसने एक प्लास्टिक की बास्केट में सामान के नीचे छिपाया था। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में भारत से वन्य जीव तस्करी के मामले बढ़े हैं. हम इस पर नजर रख रहे थे। यह चौथा मामला है, जिसमें तस्कर भारतीय था। दरअसल, वन्य जीव तस्करी के लिए थाईलैंड एक केंद्र बन गया है, जहां से अक्सर ये जानवर चीन और वियतनाम को बेचे जाते हैं।

Total Current Affairs: 268