101. TikTok के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

30 Nov -0001 Economy & Business
अमेरिका ने चीनी मोबाइल ऐप TikTok को अपने देश की सुरक्षा के लिए खतरा माना है। फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) का स्पष्ट मानना है कि अमेरिकी सैन्य सेवा के सदस्यों का अपने निजी फोन पर TikTok का इस्तेमाल खतरनाक है। यह मामला सदन में भी उठ चुका है। TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance अब अमेरिका में भी परेशानी में पड़ गई है।

102. बुंदेलखंड की बदलेगी सूरत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे सौगात

30 Nov -0001 Economy & Business
रिकॉर्ड समय में बनकर तैयार होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता को समर्पित कर रहे हैं। इसका शिलान्यास 20 फरवरी, 2020 को किया गया था। अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे सात जिलों से होकर गुजरता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी लाभ होगा।

103. भारत बढ़ती वैश्विक महंगाई के जाल से बच सकता है: आरबीआई

30 Nov -0001 Economy & Business
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा कि भारत बढ़ती महंगाई से बच सकता है। वैश्विक स्तर पर मंदी और युद्ध की आशंकाओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत दिखाई दे रहे हैं। RBI के अनुसार मजबूत कृषि गतिविधि और विनिर्माण व सेवाओं में तेजी से भारत की अर्थव्यवस्था उच्च विकास दर को प्राप्त कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो भारत में बढ़ती महंगाई से बचा जा सकता है।

104. बड़ी कंपनियों को देना पड़ सकता है भारत समाचार प्रकाशकों को मुआवजा

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत सरकार एक नियम की योजना बना रही है। इस नियम के मुताबिक बड़ी कंपनियों को भारतीय समाचार प्रकाशकों के न्यूज़ का उपयोग करने पर भुगतान करना होगा। IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि अगर गूगल, मेटा, ट्विटर, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियां भारत के किसी समाचार प्रकाशक की सामग्री (links) का उपयोग करते हैं तो उन्हें बदले में भुगतान करना चाहिए। मंत्री ने कहा इस तरह के नियम बदलते वक्त की जरुरत है जिसका फायदा भारतीय मीडिया उठाएगी।

105. GST की दरों में बदलाव, आज से महंगी होंगी ये चीजें

30 Nov -0001 Economy & Business
आज 18 जुलाई से आम आदमी का खर्च बढ़ने वाला है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली जरूरी वस्तुओं की कीमत पर अब अधिक GST देना होगा। इनमें पहले से पैक और लेबल वाले खाद्य पदार्थ जैसे आटा, पनीर और दही जैसी चीजें शामिल हैं। इन पर 5 प्रतिशत GST देना होगा। अस्पताल का खर्च भी बढ़ेगा। वहीं होटल के कमरों के लिए 12 प्रतिशत के ह‍िसाब से टैक्‍स लगाने का प्रावधान क‍िया गया है। जीएसटी की दरें 5 से 18 फीसदी तक बढ़ी हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद ने जून के आख‍िरी सप्‍ताह में बैठक की थी, जिसमें GST दरों में बदलाव का फैसला किया गया था।

106. दिल को सुकून देनेवाली खबर! शोधकर्ताओं ने बनाया कृत्रिम मानव हृदय

30 Nov -0001 Economy & Business
टोरंटो और मॉन्ट्रियल विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम मानव हृदय बनाया है। इसकी खास बात ये है कि यह सामान्य रूप से धड़कता है। अगर ये प्रयोग कामयाब होता है, तो हृदय रोगों से मरने वाले लोगों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आ सकती है। ​एक रिपोर्ट की मानें तो दुनिया भर में हर साल करीब 18 मिलियन लोग हृदय रोगों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं।

107. नूपुर शर्मा को 'मारने के लिए' सीमा पार से आया पाकिस्तानी गिरफ्तार

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत की खुफिया एजेंसियां एक पाकिस्तानी शख्स से पूछताछ कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले इस शख्स ने दावा किया है कि वो भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आया है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, 16 जुलाई को इस व्यक्ति को एक आउटपोस्ट के पास देखा गया और इसकी हरकतें संदिग्ध लगीं। दावा किया गया है कि इस व्यक्ति के पास से एक चाकू, धार्मिक पुस्तकें और कुछ कपड़े मिले हैं। उसने बताया है कि वो उत्तरी पंजाब से है।

108. मानहानि मामले में एम्बर हर्ड ने मांगे 10 मिलियन डॉलर

30 Nov -0001 Economy & Business
गुरुवार को वर्जीनिया कोर्ट में एम्बर हर्ड ने एक अपील दायर की है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उन्हें जॉनी डेप से 10 मिलियन डॉलर प्राप्त कराए जाएं। बीते समय में जिस प्रकार उनकी शादीशुदा जिंदगी की अंदरूनी परतें खोली गईं उस मानहानि के बदले उन्होंने इस रकम की मांग की। हर्ड के प्रवक्ता के मुताबिक, "न्यायालय से निर्णय देने में कुछ चूक हो गई है, इसलिए हम निर्णय की भी अपील करते हैं"। उन्होंने यह भी कहा कि इस अपील से ट्विटर पर भी काफी शोर होने की संभावना है, लेकिन वे सिर्फ साफगोई और न्याय की उम्मीद करते हैं।

109. यूट्यूब पर घटे फॉलोवर्स तो युवक ने दे दी जान

30 Nov -0001 Economy & Business
हैदराबाद में एक 23 वर्षीय यूट्यूबर ने फॉलोवर्स घटने के सदमे में अपनी जान दे दी। ग्वालियर के आईआईटीएम से पढ़ाई कर रहे युवक ने गुरुवार सुबह अपने घर की तीसरी मंज़िल से छलांग लगा ली। युवक की मां के अनुसार वह एक यूट्यूब चैनल चलाता था और फॉलोवर्स घटने के कारण दुखी था।

110. पोप फ्रांसिस का माफी मांगना मिशनरी विरासत में बदलाव का संकेत

30 Nov -0001 Economy & Business
पोप फ्रांसिस ने कनाडा की “पश्चाताप यात्रा” के दौरान कैथोलिक चर्च द्वारा की गई बुराईयों के लिए माफी मांगी है। पोप फ्रांसिस का ये व्यवहार मिशनरी विरासत पर एक क्रांतिकारी पुनर्विचार का प्रतीक है। पोप फ्रांसिस ने कहा कि मिशनरियों द्वारा की गई "बुराई" के लिए कनाडा की धरती पर वह क्षमा मांगने के लिए आये हैं। यह एक "पश्चाताप यात्रा" है। पोप फ्रांसिस के माफी मांगने के अंदाज ने “पोपसी” के लिए एक उल्लेखनीय बदलाव का संकेत दिया है। इसाई मिशनरियों पर कनाडा के स्वदेशी लोगों को बरगलाने के आरोप लगते रहे हैं । पोप फ्रांसिस की यह यात्रा उसी का परिणाम है।

Total Current Affairs: 268