61. मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भीड़ में दबकर 2 की मौत

30 Nov -0001 Economy & Business
जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में शनिवार को मंगल आरती के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 के करीब घायल हुए। मथुरा पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान निर्मला देवी और राम प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि भीड़ बढ़ने के कारण यह हादसा हुआ है। इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं।

62. LAC के पास के गांवों में सुविधाएं मुहैया कराएगा भारत, ताकि चीन पर नजर रखी जा सके

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत LAC के पास के गांवों में सुविधाएं पहुंचाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगा, ताकि रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में इन गांवों को छोड़ चुके लोग रिवर्स पलायन करें। 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना के बाद चीन बॉर्डर एरिया पर मॉडल विलेज तैयार कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए भारत भी अब महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, LAC के पास 500 'भुतहा गांव' हैं। यहां कोई नहीं रहता है या सीमित संपर्क के साथ बिखरी हुई आबादी है। बॉर्डर एरिया के ग्रामीण सेना या भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के बाद सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस हैं। ऐसे में इनके रिवर्स पलायन पर जोर देने की तैयारी है। इससे चीन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

63. चीनी दबाव को दरकिनार कर, ताइवान के राष्ट्रपति करेंगे जापानी नेताओं का स्वागत

30 Nov -0001 Economy & Business
चीन की तमाम धमकियों और दबाव को दरकिनार करते हुए ताइवान जापानी नेताओं का स्वागत करने को तैयार है। अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की यात्रा को लेकर भी ताइवान ने यही रूख अपनाया था। जापानी नेता Furuya Keiji और Kihara Minoru अपने इस दौरे पर राष्ट्रपति Tsai Ing-wen से मुलाकात करेंगे। ताइवान न्यूज के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने जापान-ROC डाइट सदस्यों की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष Furuya Keiji और परिषद के महासचिव Kihara Minoru की आगामी ताइवान यात्रा का स्वागत किया है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों राजनेता 22 से 24 अगस्त तक ताइवान में रहेंगे।

64. रूस की गिरफ्त में आया ISIS का आतंकी, भारत में हमले की कर रहा था साजिश

30 Nov -0001 Economy & Business
रूस की सुरक्षा एजेंसी ने ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी बड़े हमले को अंजाम देने के लिए रूस से भारत आने वाला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला देश के एक बड़े नेता पर होना था। रूसी सिक्योरिटी सर्विसेज ने इस आतंकी को पकड़ा है। इस आतंकी ने तुर्की में आतंक की ट्रेनिंग ली है और वह ताजिकिस्तान का रहने वाला है। भारत में उसके निशाने पर जो नेता थे, उन पर कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद का अपमान करने का आरोप है।

65. स्वास्थ्य परियोजनाओं को लेकर केन्या व तंजानिया में मिलकर काम कर रहे भारत और UAE

30 Nov -0001 Economy & Business
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE), केन्या व तंजानिया में स्वास्थ्य परियोजनाओं की स्थापना के लिए एक संयुक्त पहल पर काम कर रहे हैं। साथ ही I2U2 ढांचे के भीतर खाद्य सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें अमेरिका और इजरायल शामिल हैं। दरअसल, I2U2 भारत, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका की ओर से गठित एक नया समूह है। यह मध्य-पूर्व और एशिया में आर्थिक और राजनीतिक सहयोग के विस्तार पर केंद्रित है।

66. ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत बना दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था

30 Nov -0001 Economy & Business
आर्थिक मोर्चे पर भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 की अंतिम तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 854.7 बिलियन डॉलर था। इसी आधार पर ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 816 बिलियन डॉलर का था। ये अमेरिकी डॉलर पर आधारित है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के जीडीपी के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने साल 2022 की पहली तिमाही में अपनी बढ़त और मजबूत की है। एक दशक पहले भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में 11वें स्थान पर था, जबकि यूके 5वें स्थान पर था।

67. पुतिन से बोले तुर्की के राष्ट्रपति, Zaporizhzhia प्लांट में जारी गतिरोध के बीच मध्यस्थता कर सकता है तुर्की

30 Nov -0001 Economy & Business
तुर्की के राष्ट्रपति Recep Tayyip Erdogan ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शनिवार को कहा कि यूक्रेन के Zaporizhzhia न्यूक्लियर पावर प्लांट में जारी गतिरोध में तुर्की मध्यस्थता कर सकता है। पावर प्लांट पर रूसी बलों का कब्जा है। पिछले महीने Erdogan ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान न्यूक्लियर धमाके का खतरा जताया था। इससे पहले तुर्की ने यूक्रेन के बंदरगाह पर फंसे अनाज का लंबित मामला भी सुलझाया था।

68. 3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी कौन बनी है- माइक्रोसॉफ्ट

30 Nov -0001 Economy & Business
3 ट्रिलियन का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली दुनिया की दूसरी कंपनी कौन बनी है- माइक्रोसॉफ्ट

69. फोनपे ने अपनी नई सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की है

30 Nov -0001 Economy & Business
फोनपे ने अपनी नई सुविधा, 'क्रेडिट लाइन ऑन यूपीआई' लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लेनदेन की लचीलापन और सुविधा को बढ़ाना है। यह नई पेशकश उपभोक्ताओं को फोनपे प्लेटफॉर्म पर बैंकों से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से अपनी क्रेडिट लाइनों को जोड़ने की अनुमति देती है, जिससे सहज व्यापारी भुगतान सक्षम हो जाता है और डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र को एक नया आयाम प्रदान किया जा सकता

70. कर्नाटक बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने यूपीआई पर क्रेडिट लाइन शुरू करने की घोषणा की है

30 Nov -0001 Economy & Business
कर्नाटक बैंक और वित्तीय सेवा कंपनी नवी टेक्नोलॉजीज ने यूपीआई पर क्रेडिट लाइन शुरू करने की घोषणा की है , जो कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ( एनपीसीआई ) की पेशकश है। निजी क्षेत्र का यह ऋणदाता नवी के साथ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से क्रेडिट लाइन की पेशकश करेगा, जिससे कर्नाटक बैंक इस अगली पीढ़ी के क्रेडिट उत्पाद को अपनाने वाले शुरुआती लोगों में से एक बन जाएगा।

Total Current Affairs: 268