81. घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा

Sports / Records
रविंद्र जडेजा अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दाएं घुटने की चोट के कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए हैं। अब जडेजा के घुटने की सर्जरी होगी। उन्हें रिकवर होने में लम्बा वक्त लग सकता है। जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के दो मुकाबले खेले थे। वह ऑलराउंडर हैं और बल्ले व गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

82. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने “आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025” का खिताब जीता?

Sports / Records
विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का खिताब जीता।

83. यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार

Sports / Records
अगले राष्ट्रपति के लिए तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। उम्मीद है कि इस विषय में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। आज सुबह सिन्हा के एक ट्वीट से इस कयास को बल मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है- “अब समय आ गया है कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उन्हें (ममता बनर्जी) मेरा यह कदम मंजूर होगा।” इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए फारुक अब्दुल्ला, शरद पवार और गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव विपक्षी नेताओं द्वारा किया गया था, पर इन तीनों ने स्वयं ही इससे इनकार कर दिया था।

84. चीन बना रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार

Sports / Records
मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट के बाद चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। चीन के सीमा शुल्क के आंकड़ों के अनुसार रूस ने चीन को मई महीने में पिछले साल की अपेक्षा 55 प्रतिशत अधिक तेल की आपूर्ति की। इससे पहले चीन सबसे अधिक तेल सऊदी अरब से खरीदता था। यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट की घोषणा के बाद चीन और भारत कच्चे तेल के बड़े खरीदार के रूप में सामने आए हैं।

85. “योग व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है”- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Sports / Records
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मैसूर में सामूहिक योग्भ्यास का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। ब्रह्मांड का प्रारंभ हमारे शरीर और आत्मा से होता है, और योग हमें उसके प्रति जागरूक बनाता है।” उन्होंने कहा कि योग आज एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार बताया। उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से योग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम मनाए गए। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की आजादी के चल रहे अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया। वहीं रूस भी इस दोहरे जश्न में दोस्ताना भागीदारी करेगा।

86. महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूके के लोग

Sports / Records
यूके और आयरलैंड में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। उनकी शिकायत है कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद उनके वेतन और भत्तों में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। ट्रेड यूनियन कांग्रेस के लीडर फ्रांसिस ओ ग्रेडी ने आरोप लगाया कि दस साल से वेतन भत्ते जहाँ के तहाँ हैं, जिस वजह से यूके के कामगार आधुनिक इतिहास के सबसे लंबे और कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सदस्य लौरिन डॉगल्स ने रशिया टीवी से कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आरोप लगाया कि मुद्रास्फीति के मुताबिक वेतन न बढ़ने की वजह से सन 2008 से एक ब्रिटिश कामगार अब तक औसतन 14426 डॉलर का नुकसान उठा चुका है।

87. भारत ने 2025 में किस खेल में ओलंपिक स्वर्ण जीता?

Sports / Records
भारत ने 2025 ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।

88. एलन मस्क के अंतरिक्ष यान से मजबूत होगा अमेरिकी सैन्य बल

Sports / Records
अमेरिकी सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूएस ट्रांसपोर्टेशन कमांड (ट्रांसकॉम) ने एलन मस्क की अंतरिक्ष यान कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक समझौता किया है। समझौते के तहत अमेरिकी सेना तुरंत जवाबी कार्रवाई करने वाली टुकड़ी को तैनात करने के लिए कंपनी के स्टारशिप यान का उपयोग कर पाएगी। इसका मतलब है न सिर्फ भारी हथियार बल्कि संभवतः सैन्य टुकड़ियां भी एक घंटे से कम समय में दुनिया में कहीं भी ले जाई जा सकेंगी। हालांकि इस योजना पर अभी काम चल रहा है, जिसे अंजाम तक पहुंचाने की राह में अभी कई बाधाएं हैं। पहले अक्टूबर 2020 में भी स्पेसएक्स के साथ ट्रांसकॉम की साझेदारी की घोषणा की गई थी। ट्रांसकॉप के प्रवक्ता जॉन रॉस के मुताबिक अगले पांच से दस सालों में इस योजना को कामयाब बना लिया जाएगा।

89. रूस से व्यापार संबंध तोड़ने की घोषणा से पलटी टाटा स्टील

Sports / Records
रूस से व्यापार न करने की घोषणा के बाद भी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा स्टील ने रूस से 75000 टन कोयले का आयात किया है। अप्रैल महीने में टाटा स्टील ने कहा था कि कंपनी ने भारत, यूके और नीदरलैंड की साइट्स पर जरूरी कोयले के लिए रूस पर अपनी निर्भरता समाप्त कर दी है। हालांकि कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है कि यह सौदा कंपनी द्वारा रूस से व्यापार संबंध खत्म करने घोषणा से पहले का है। मालूम हो कि पश्चिमी देश भारतीय कंपनियों को अपने हितों के लिए प्रयोग करना चाहती हैं, और इससे रूस व भारत के व्यापारों पर काफी फर्क भी पड़ा है।

90. कोलंबिया में चुना गया पहला वामपंथी राष्ट्रपति

Sports / Records
गस्टावो पेट्रो ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। रविवार को हुए मतदान में गस्टावो ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट लेकर रोडोल्फो हरनान्डेज को हराया। गस्टावो देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इस लिहाज से उनकी जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। कोलंबिया कई दशकों से आर्थिक संकट और विद्रोहों से जूझता रहा है। पेट्रो खुद भी 17 वर्ष की उम्र में गुरिल्ला संगठन एम-19 में शामिल हो गए थे। पेट्रो की जीत का दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, पेरू आदि अन्य देशों के वामपंथी नेताओं ने स्वागत किया है।

Total Current Affairs: 108