31. “योग व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है”- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Sports / Records
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मैसूर में सामूहिक योग्भ्यास का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। ब्रह्मांड का प्रारंभ हमारे शरीर और आत्मा से होता है, और योग हमें उसके प्रति जागरूक बनाता है।” उन्होंने कहा कि योग आज एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार बताया। उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से योग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम मनाए गए। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की आजादी के चल रहे अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया। वहीं रूस भी इस दोहरे जश्न में दोस्ताना भागीदारी करेगा।

32. महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूके के लोग

Sports / Records
यूके और आयरलैंड में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। उनकी शिकायत है कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद उनके वेतन और भत्तों में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। ट्रेड यूनियन कांग्रेस के लीडर फ्रांसिस ओ ग्रेडी ने आरोप लगाया कि दस साल से वेतन भत्ते जहाँ के तहाँ हैं, जिस वजह से यूके के कामगार आधुनिक इतिहास के सबसे लंबे और कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सदस्य लौरिन डॉगल्स ने रशिया टीवी से कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आरोप लगाया कि मुद्रास्फीति के मुताबिक वेतन न बढ़ने की वजह से सन 2008 से एक ब्रिटिश कामगार अब तक औसतन 14426 डॉलर का नुकसान उठा चुका है।

33. भारत ने 2025 में किस खेल में ओलंपिक स्वर्ण जीता?

Sports / Records
भारत ने 2025 ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।

34. एलन मस्क के अंतरिक्ष यान से मजबूत होगा अमेरिकी सैन्य बल

Sports / Records
अमेरिकी सेना की एक आंतरिक रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक होने से कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के अनुसार यूएस ट्रांसपोर्टेशन कमांड (ट्रांसकॉम) ने एलन मस्क की अंतरिक्ष यान कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक समझौता किया है। समझौते के तहत अमेरिकी सेना तुरंत जवाबी कार्रवाई करने वाली टुकड़ी को तैनात करने के लिए कंपनी के स्टारशिप यान का उपयोग कर पाएगी। इसका मतलब है न सिर्फ भारी हथियार बल्कि संभवतः सैन्य टुकड़ियां भी एक घंटे से कम समय में दुनिया में कहीं भी ले जाई जा सकेंगी। हालांकि इस योजना पर अभी काम चल रहा है, जिसे अंजाम तक पहुंचाने की राह में अभी कई बाधाएं हैं। पहले अक्टूबर 2020 में भी स्पेसएक्स के साथ ट्रांसकॉम की साझेदारी की घोषणा की गई थी। ट्रांसकॉप के प्रवक्ता जॉन रॉस के मुताबिक अगले पांच से दस सालों में इस योजना को कामयाब बना लिया जाएगा।

35. रूस से व्यापार संबंध तोड़ने की घोषणा से पलटी टाटा स्टील

Sports / Records
रूस से व्यापार न करने की घोषणा के बाद भी भारत की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा स्टील ने रूस से 75000 टन कोयले का आयात किया है। अप्रैल महीने में टाटा स्टील ने कहा था कि कंपनी ने भारत, यूके और नीदरलैंड की साइट्स पर जरूरी कोयले के लिए रूस पर अपनी निर्भरता समाप्त कर दी है। हालांकि कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है कि यह सौदा कंपनी द्वारा रूस से व्यापार संबंध खत्म करने घोषणा से पहले का है। मालूम हो कि पश्चिमी देश भारतीय कंपनियों को अपने हितों के लिए प्रयोग करना चाहती हैं, और इससे रूस व भारत के व्यापारों पर काफी फर्क भी पड़ा है।

36. कोलंबिया में चुना गया पहला वामपंथी राष्ट्रपति

Sports / Records
गस्टावो पेट्रो ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। रविवार को हुए मतदान में गस्टावो ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट लेकर रोडोल्फो हरनान्डेज को हराया। गस्टावो देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इस लिहाज से उनकी जीत को ऐतिहासिक माना जा रहा है। कोलंबिया कई दशकों से आर्थिक संकट और विद्रोहों से जूझता रहा है। पेट्रो खुद भी 17 वर्ष की उम्र में गुरिल्ला संगठन एम-19 में शामिल हो गए थे। पेट्रो की जीत का दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना, बोलिविया, चिली, पेरू आदि अन्य देशों के वामपंथी नेताओं ने स्वागत किया है।

37. द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

Sports / Records
आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। वे उड़ीसा के मयूरभंज जिले से हैं और दो बार भाजपा की विधायक भी रही हैं।

38. राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने की मंदिर में सफाई

Sports / Records
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में पूजा करने से पहले झाडू से सफाई की। राज्य के रायरंगपुर स्थित शिव मंदिर में सफाई के बाद उन्होंने हाथ धोए। फिर मंदिर के द्वार पर स्थित नंदी के कान में कुछ कहा। उसके बाद द्वार पर लगी घंटी बजाकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं। वे उड़ीसा के मयूरभंज में रायरंगपुर से ही दो बार बीजेपी विधायक रह चुकी हैं।

39. आईएमएफ से मदद की उम्मीद में है श्रीलंका

Sports / Records
ध्वस्त हो चुकी श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ही उबार सकता है। यह कहना है श्रीलंका के प्रधान मंत्री रानिल विक्रमसिंघे का। विक्रमसिंघे इन दिनों श्रीलंका पहुंची आईएमएफ की टीम के साथ 6 बिलियन डॉलर की मदद का करार करने की कोशिश कर रहे हैं। उधर तमिलनाडु सरकार ने 67.70 करोड़ की राहत सामग्री की दूसरी खेप बुधवार को श्रीलंका के लिए रवाना की।

40. भारतीय कंपनी ने दिए रूसी जहाजों को सुरक्षा प्रमाणपत्र

Sports / Records
भारत की सुरक्षा मानकों को प्रमाणित करने वाली कंपनी इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग रूस के तेल निर्यातक जहाजों के लिए मददगार साबित हुई है। कंपनी ने रूस के शीर्ष शिपिंग ग्रुप सोवकोम्फ्लोत की दुबई स्थित एक इकाई के दर्जनों जहाजों को सुरक्षा प्रमाणपत्र दिए हैं। इससे ये जहाज भारत और अन्य देशों को तेल की आपूर्ति कर पा रहे हैं। मालूम हो कि रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों के बाद पश्चिमी देशों की प्रमाणन कंपनियों ने रूस की तेल कंपनियों से अपने प्रमाणन वापस ले लिये थे। अब बीमा कवरेज के बाद दिए जाने वाले इस प्रमाणपत्र के साथ रूसी जहाज कच्चे तेल को विदेशी बाजारों में पहुंचा पा रहे हैं।

Total Current Affairs: 108