71. जी-7 बैठक में भारत दिख रहा है 'सोल्युशन प्रॉवाइडर'

Sports / Records
जर्मनी में चल रहे जी-7 बैठक में दुनिया के विकसित देशों की कई चिंताएं हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच दूसरी समस्याओं के लिए दुनिया के नेताओं को भारत एक ’सोल्युशन प्रॉवाइडर’ लग रहा है। यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके पास आए और उनका अभिवादन किया। इसमें पीएम मोदी की मौजूदगी बेहद सकारात्मक दिख रही है। इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा ऊर्जा तक पहुंच अमीरों का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए। गरीबों को भी ऊर्जा का समान अधिकार होना चाहिए। पीएम मोदी ने पहले सेशन में जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य के विषय पर बात की।

72. असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों बेघर

Sports / Records
> RT हिंदी:

73. लिथुआनिया पर साइबर हमला, रूस के किलनेट ने किया दावा

Sports / Records
रूसी हैकिंग समूह ने दावा किया है कि कर अधिकारियों, कुछ सरकारी एजेंसियों और ऑनलाइन लेखा कार्यक्रमों पर ये हमले हुए हैं। किलनेट ने पहले ही कहा था कि 500 ​​से अधिक लिथुआनियाई कंपनियां खुद को भयानक परिस्थितियों में पाएंगी। वे अब तक 1,652 वेब संसाधनों को ध्वस्त कर चुके हैं। ये साइबर हमले यूरोपीय संघ द्वारा कलिनिनग्राद के रूसी एक्सक्लेव में प्रतिबंध माल के पारगमन को अवरुद्ध करने के निर्णय के जवाब में हैं। किलनेट की ओर से यह भी कहा गया कि जब तक लिथुआनिया नाकाबंदी हटा नहीं लेता है, तब तक हमला जारी रहेगा।

74. भारतीय महिला ने बनाया साइकिलिंग में नया विश्व रिकॉर्ड

Sports / Records
पुणे की 45 वर्षीय प्रीति मस्के ने साबित कर दिया कि सब कुछ संभव है, और किसी भी उम्र में! उन्होंने 55 घंटे 13 मिनट में लेह से मनाली तक अकेले साइकिल चलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह दो बेटियों की मां भी हैं।

75. भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी पर; अल्ट्राफास्ट हुई किराना डिलीवरी

Sports / Records
भारत क्विक कॉमर्स में एक वैश्विक नेता के रूप में तेजी से उभर रहा है। गूगल और सॉफ्टबैंक जैसे निवेशक इस श्रेणी के स्टार्टअप पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। हालांकि, भारत में किराना की खुदरा बिक्री का केवल 2% हिस्सा ऑनलाइन बेचा जाता है, वे वाणिज्य के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक हैं और ई-कॉमर्स पर हावी होने का सपना देखने वाले किसी भी व्यक्ति या कंपनी के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

76. मुकेश अंबानी ने बेटा-बेटी को दी जिम्मेदारी, ईशा बनी रिटेल बिजनेस की चेयरमैन

Sports / Records
रिलायंस ग्रुप में बड़े बदलाव की घोषणा की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को जियो की जिम्मेदारी दी, वहीं बेटी ईशा अबांनी को रिटेल बिजनेस का चेयरमैन बनाया है। ईशा अंबानी फिलहाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक हैं। रिलायंस रिटेल का भारत में रिटेल मार्केट करीब 70 लाख करोड़ रुपए का है। मुकेश अंबानी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में अपने उत्तराधिकार की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनियां हैं।

77. सिनी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

Sports / Records
फेमिना मिस इंडिया के विजेता घोषित कर दिए गए हैं। सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज। राजस्थान की रूबल शेखावत को पहला रनर-अप, व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान के हिस्से आया सेकंड रनर-अप का पुरस्कार। 2020 की मिस इंडिया मनासा ने सिनी के सिर ताज सजाया।

78. भारत में फिर पसरा कोविड, एक लाख से अधिक संक्रमित

Sports / Records
एक बार फिर कोविड पाँव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 16,135 नए कोविड केस दर्ज किए, कुल 1,13,864 लोग इस वक्त संक्रमित हैं। मात्र 24 घण्टे में 2,153 केस दर्ज किए गए। 24 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है।

79. भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा टला, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Sports / Records
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें प्रशासकों की समिति (CoA) को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रभार लेने के लिए कहा गया था। IOA ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अगर CoA प्रभार संभालेगा तो भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाले खेलों के मुकाबलों में भाग लेने से वंचित हो सकता है। यानी भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने मामले की सुनवाई की। बेंच में शामिल जस्टिस सीटी रवि कुमार ने कहा कि सभी पक्ष यथास्थिति बनाए रखें। यह स्पष्ट किया जाता है कि सीओए को आईओए का कामकाज नहीं सौंपा जाएगा।

80. फीफा के बैन के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर निराश, AFC चैंपियनशिप में खेलने से रोका गया

Sports / Records
फुटबॉल की सर्वोच्च संचालक संस्था फीफा (FIFA) की तरफ से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर बैन लगाने के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर अपने भविष्य को लेकर निराश और अनिश्चितता में हैं। फीफा के बैन के बाद अक्टूबर में होने वाले अंडर 17 महिला विश्वकप की मेजबानी का अधिकार भी भारत से छिन गया है। यही नहीं भारत के घरेलू क्लब एएफसी प्रतियोगिताओं में भी भाग नहीं ले पाएंगे। घरेलू क्लब गोकुलम केरल की महिला टीम जब एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में खेलने के लिए ताशकंद पहुंची तो उन्हें बैन की जानकारी मिली। गोकुलम को अयोग्य टीम घोषित करने पर क्लब कैप्टन आशालता देवी ने कहा कि हमने एएफसी ट्रॉफी जीतने के लिए काफी मेहनत की थी। टीम में सभी दुखी हैं।

Total Current Affairs: 108