51. भारत में फिर पसरा कोविड, एक लाख से अधिक संक्रमित

Sports / Records
एक बार फिर कोविड पाँव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 16,135 नए कोविड केस दर्ज किए, कुल 1,13,864 लोग इस वक्त संक्रमित हैं। मात्र 24 घण्टे में 2,153 केस दर्ज किए गए। 24 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है।

52. भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा टला, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Sports / Records
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें प्रशासकों की समिति (CoA) को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रभार लेने के लिए कहा गया था। IOA ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अगर CoA प्रभार संभालेगा तो भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाले खेलों के मुकाबलों में भाग लेने से वंचित हो सकता है। यानी भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने मामले की सुनवाई की। बेंच में शामिल जस्टिस सीटी रवि कुमार ने कहा कि सभी पक्ष यथास्थिति बनाए रखें। यह स्पष्ट किया जाता है कि सीओए को आईओए का कामकाज नहीं सौंपा जाएगा।

53. फीफा के बैन के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर निराश, AFC चैंपियनशिप में खेलने से रोका गया

Sports / Records
फुटबॉल की सर्वोच्च संचालक संस्था फीफा (FIFA) की तरफ से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर बैन लगाने के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर अपने भविष्य को लेकर निराश और अनिश्चितता में हैं। फीफा के बैन के बाद अक्टूबर में होने वाले अंडर 17 महिला विश्वकप की मेजबानी का अधिकार भी भारत से छिन गया है। यही नहीं भारत के घरेलू क्लब एएफसी प्रतियोगिताओं में भी भाग नहीं ले पाएंगे। घरेलू क्लब गोकुलम केरल की महिला टीम जब एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में खेलने के लिए ताशकंद पहुंची तो उन्हें बैन की जानकारी मिली। गोकुलम को अयोग्य टीम घोषित करने पर क्लब कैप्टन आशालता देवी ने कहा कि हमने एएफसी ट्रॉफी जीतने के लिए काफी मेहनत की थी। टीम में सभी दुखी हैं।

54. घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा

Sports / Records
रविंद्र जडेजा अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दाएं घुटने की चोट के कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए हैं। अब जडेजा के घुटने की सर्जरी होगी। उन्हें रिकवर होने में लम्बा वक्त लग सकता है। जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के दो मुकाबले खेले थे। वह ऑलराउंडर हैं और बल्ले व गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

55. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने “आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025” का खिताब जीता?

Sports / Records
विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का खिताब जीता।

56. यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार

Sports / Records
अगले राष्ट्रपति के लिए तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। उम्मीद है कि इस विषय में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। आज सुबह सिन्हा के एक ट्वीट से इस कयास को बल मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है- “अब समय आ गया है कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उन्हें (ममता बनर्जी) मेरा यह कदम मंजूर होगा।” इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए फारुक अब्दुल्ला, शरद पवार और गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव विपक्षी नेताओं द्वारा किया गया था, पर इन तीनों ने स्वयं ही इससे इनकार कर दिया था।

57. चीन बना रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार

Sports / Records
मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट के बाद चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। चीन के सीमा शुल्क के आंकड़ों के अनुसार रूस ने चीन को मई महीने में पिछले साल की अपेक्षा 55 प्रतिशत अधिक तेल की आपूर्ति की। इससे पहले चीन सबसे अधिक तेल सऊदी अरब से खरीदता था। यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट की घोषणा के बाद चीन और भारत कच्चे तेल के बड़े खरीदार के रूप में सामने आए हैं।

58. “योग व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है”- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

Sports / Records
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मैसूर में सामूहिक योग्भ्यास का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। ब्रह्मांड का प्रारंभ हमारे शरीर और आत्मा से होता है, और योग हमें उसके प्रति जागरूक बनाता है।” उन्होंने कहा कि योग आज एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार बताया। उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से योग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम मनाए गए। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की आजादी के चल रहे अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया। वहीं रूस भी इस दोहरे जश्न में दोस्ताना भागीदारी करेगा।

59. महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूके के लोग

Sports / Records
यूके और आयरलैंड में बढ़ती महंगाई के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए। उनकी शिकायत है कि बेतहाशा बढ़ती कीमतों के बावजूद उनके वेतन और भत्तों में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। ट्रेड यूनियन कांग्रेस के लीडर फ्रांसिस ओ ग्रेडी ने आरोप लगाया कि दस साल से वेतन भत्ते जहाँ के तहाँ हैं, जिस वजह से यूके के कामगार आधुनिक इतिहास के सबसे लंबे और कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सदस्य लौरिन डॉगल्स ने रशिया टीवी से कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ट्रेड यूनियन काउंसिल ने आरोप लगाया कि मुद्रास्फीति के मुताबिक वेतन न बढ़ने की वजह से सन 2008 से एक ब्रिटिश कामगार अब तक औसतन 14426 डॉलर का नुकसान उठा चुका है।

60. भारत ने 2025 में किस खेल में ओलंपिक स्वर्ण जीता?

Sports / Records
भारत ने 2025 ओलंपिक में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।

Total Current Affairs: 108