2.
यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार
Sports / Records
अगले राष्ट्रपति के लिए तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। उम्मीद है कि इस विषय में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
आज सुबह सिन्हा के एक ट्वीट से इस कयास को बल मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है- “अब समय आ गया है कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उन्हें (ममता बनर्जी) मेरा यह कदम मंजूर होगा।”
इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए फारुक अब्दुल्ला, शरद पवार और गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव विपक्षी नेताओं द्वारा किया गया था, पर इन तीनों ने स्वयं ही इससे इनकार कर दिया था।