21. भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी पर; अल्ट्राफास्ट हुई किराना डिलीवरी

Sports / Records
भारत क्विक कॉमर्स में एक वैश्विक नेता के रूप में तेजी से उभर रहा है। गूगल और सॉफ्टबैंक जैसे निवेशक इस श्रेणी के स्टार्टअप पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। हालांकि, भारत में किराना की खुदरा बिक्री का केवल 2% हिस्सा ऑनलाइन बेचा जाता है, वे वाणिज्य के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक हैं और ई-कॉमर्स पर हावी होने का सपना देखने वाले किसी भी व्यक्ति या कंपनी के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

22. मुकेश अंबानी ने बेटा-बेटी को दी जिम्मेदारी, ईशा बनी रिटेल बिजनेस की चेयरमैन

Sports / Records
रिलायंस ग्रुप में बड़े बदलाव की घोषणा की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को जियो की जिम्मेदारी दी, वहीं बेटी ईशा अबांनी को रिटेल बिजनेस का चेयरमैन बनाया है। ईशा अंबानी फिलहाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक हैं। रिलायंस रिटेल का भारत में रिटेल मार्केट करीब 70 लाख करोड़ रुपए का है। मुकेश अंबानी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में अपने उत्तराधिकार की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनियां हैं।

23. सिनी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

Sports / Records
फेमिना मिस इंडिया के विजेता घोषित कर दिए गए हैं। सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज। राजस्थान की रूबल शेखावत को पहला रनर-अप, व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान के हिस्से आया सेकंड रनर-अप का पुरस्कार। 2020 की मिस इंडिया मनासा ने सिनी के सिर ताज सजाया।

24. भारत में फिर पसरा कोविड, एक लाख से अधिक संक्रमित

Sports / Records
एक बार फिर कोविड पाँव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 16,135 नए कोविड केस दर्ज किए, कुल 1,13,864 लोग इस वक्त संक्रमित हैं। मात्र 24 घण्टे में 2,153 केस दर्ज किए गए। 24 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है।

25. भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा टला, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

Sports / Records
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें प्रशासकों की समिति (CoA) को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का प्रभार लेने के लिए कहा गया था। IOA ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि अगर CoA प्रभार संभालेगा तो भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर होने वाले खेलों के मुकाबलों में भाग लेने से वंचित हो सकता है। यानी भारत पर ओलंपिक में बैन होने का खतरा है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अगुवाई वाली बेंच ने मामले की सुनवाई की। बेंच में शामिल जस्टिस सीटी रवि कुमार ने कहा कि सभी पक्ष यथास्थिति बनाए रखें। यह स्पष्ट किया जाता है कि सीओए को आईओए का कामकाज नहीं सौंपा जाएगा।

26. फीफा के बैन के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर निराश, AFC चैंपियनशिप में खेलने से रोका गया

Sports / Records
फुटबॉल की सर्वोच्च संचालक संस्था फीफा (FIFA) की तरफ से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) पर बैन लगाने के बाद भारतीय महिला फुटबॉलर अपने भविष्य को लेकर निराश और अनिश्चितता में हैं। फीफा के बैन के बाद अक्टूबर में होने वाले अंडर 17 महिला विश्वकप की मेजबानी का अधिकार भी भारत से छिन गया है। यही नहीं भारत के घरेलू क्लब एएफसी प्रतियोगिताओं में भी भाग नहीं ले पाएंगे। घरेलू क्लब गोकुलम केरल की महिला टीम जब एएफसी महिला क्लब चैंपियनशिप में खेलने के लिए ताशकंद पहुंची तो उन्हें बैन की जानकारी मिली। गोकुलम को अयोग्य टीम घोषित करने पर क्लब कैप्टन आशालता देवी ने कहा कि हमने एएफसी ट्रॉफी जीतने के लिए काफी मेहनत की थी। टीम में सभी दुखी हैं।

27. घुटने की चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाएंगे रविंद्र जडेजा

Sports / Records
रविंद्र जडेजा अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि दाएं घुटने की चोट के कारण वह एशिया कप से बाहर हो गए हैं। अब जडेजा के घुटने की सर्जरी होगी। उन्हें रिकवर होने में लम्बा वक्त लग सकता है। जडेजा ने पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ एशिया कप के दो मुकाबले खेले थे। वह ऑलराउंडर हैं और बल्ले व गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

28. हाल ही में किस भारतीय खिलाड़ी ने “आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025” का खिताब जीता?

Sports / Records
विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2025 का खिताब जीता।

29. यशवंत सिन्हा हो सकते हैं राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार

Sports / Records
अगले राष्ट्रपति के लिए तृणमूल नेता यशवंत सिन्हा विपक्ष के उम्मीदवार हो सकते हैं। उम्मीद है कि इस विषय में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद उनके नाम का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। आज सुबह सिन्हा के एक ट्वीट से इस कयास को बल मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है- “अब समय आ गया है कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। मुझे यकीन है कि उन्हें (ममता बनर्जी) मेरा यह कदम मंजूर होगा।” इससे पहले राष्ट्रपति पद के लिए फारुक अब्दुल्ला, शरद पवार और गोपाल कृष्ण गांधी के नाम का प्रस्ताव विपक्षी नेताओं द्वारा किया गया था, पर इन तीनों ने स्वयं ही इससे इनकार कर दिया था।

30. चीन बना रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार

Sports / Records
मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट के बाद चीन रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। चीन के सीमा शुल्क के आंकड़ों के अनुसार रूस ने चीन को मई महीने में पिछले साल की अपेक्षा 55 प्रतिशत अधिक तेल की आपूर्ति की। इससे पहले चीन सबसे अधिक तेल सऊदी अरब से खरीदता था। यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिए थे। लेकिन मास्को द्वारा कच्चे तेल में भारी छूट की घोषणा के बाद चीन और भारत कच्चे तेल के बड़े खरीदार के रूप में सामने आए हैं।

Total Current Affairs: 108