41. राहुल ने अपने धैर्य की वजह विपश्यना को बताया

Sports / Records
नेशनल हेराल्ड मामले में 5 दिन कड़ी पूछताछ का सामना कर चुके राहुल गांधी ने अपने धैर्य और सहनशक्ति की वजह विपश्यना को बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक मीटिंग में राहुल ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पार्टी कार्यकर्ता उनके धैर्य की असल वजह हैं। पर मजाक में उन्होंने विपश्यना को इसकी वजह बताया। ईडी में सोनिया गांधी की भी पेशी होनी थी, लेकिन बिगड़े स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें आज की पेशी से राहत दे दी गई है।

42. रूस की तेल नीति ने नाकाम किए पश्चिमी प्रतिबंध

Sports / Records
यूक्रेन युद्ध के कारण रूस पर लगे पश्चिमी देशों के प्रतिबंध उसकी तेल नीति की वजह से नाकाम साबित हुए हैं। भारत और चीन आज रूस से लगभग उतनी ही मात्रा में तेल खरीद रहे हैं जितना यूक्रेन युद्ध से पहले पश्चिम खरीदा करता था। इससे रूस पर अमेरिका और पश्चिम के लगाए प्रतिबंध बेअसर साबित हो गए हैं। मालूम हो कि रूस द्वारा अपने तेल की कीमतों में छूट दिए जाने से भारत और चीन रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। इस वजह से रूस की तेल से होने वाली आय प्रतिबंध पूर्व की आय से भी ज्यादा हो गई है।

43. मारूति ने हाइब्रिड तकनीक पर दिया जोर

Sports / Records
कारों के लिए हाइब्रिड तकनीक समय की मांग है। मारूति का कहना है कि हाइब्रिड प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक गैस और जैव ईंधन से चलने वाले वाहन इलेक्ट्रिक कारों की तुलना में बेहतर है। मारुति, सुजुकी मोटर कॉर्प और टोयोटा के बीच साझेदारी के तहत पहली हाइब्रिड कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। मारुति के पास वर्तमान में नौ कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस मॉडल हैं और वह इस तरह के और वेरिएंट पेश करने की योजना बना रही है। कंप्रेस्ड प्राकृतिक गैस एक जीवाश्म ईंधन है, यह उत्सर्जन के मामले में सबसे स्वच्छ जलने में से एक है।

44. जी-7 बैठक में भारत दिख रहा है 'सोल्युशन प्रॉवाइडर'

Sports / Records
जर्मनी में चल रहे जी-7 बैठक में दुनिया के विकसित देशों की कई चिंताएं हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच दूसरी समस्याओं के लिए दुनिया के नेताओं को भारत एक ’सोल्युशन प्रॉवाइडर’ लग रहा है। यही कारण है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी से मिलने के लिए उनके पास आए और उनका अभिवादन किया। इसमें पीएम मोदी की मौजूदगी बेहद सकारात्मक दिख रही है। इस सम्मेलन में पीएम मोदी ने सीधे तौर पर कहा ऊर्जा तक पहुंच अमीरों का विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए। गरीबों को भी ऊर्जा का समान अधिकार होना चाहिए। पीएम मोदी ने पहले सेशन में जलवायु, ऊर्जा और स्वास्थ्य के विषय पर बात की।

45. असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों बेघर

Sports / Records
> RT हिंदी:

46. लिथुआनिया पर साइबर हमला, रूस के किलनेट ने किया दावा

Sports / Records
रूसी हैकिंग समूह ने दावा किया है कि कर अधिकारियों, कुछ सरकारी एजेंसियों और ऑनलाइन लेखा कार्यक्रमों पर ये हमले हुए हैं। किलनेट ने पहले ही कहा था कि 500 ​​से अधिक लिथुआनियाई कंपनियां खुद को भयानक परिस्थितियों में पाएंगी। वे अब तक 1,652 वेब संसाधनों को ध्वस्त कर चुके हैं। ये साइबर हमले यूरोपीय संघ द्वारा कलिनिनग्राद के रूसी एक्सक्लेव में प्रतिबंध माल के पारगमन को अवरुद्ध करने के निर्णय के जवाब में हैं। किलनेट की ओर से यह भी कहा गया कि जब तक लिथुआनिया नाकाबंदी हटा नहीं लेता है, तब तक हमला जारी रहेगा।

47. भारतीय महिला ने बनाया साइकिलिंग में नया विश्व रिकॉर्ड

Sports / Records
पुणे की 45 वर्षीय प्रीति मस्के ने साबित कर दिया कि सब कुछ संभव है, और किसी भी उम्र में! उन्होंने 55 घंटे 13 मिनट में लेह से मनाली तक अकेले साइकिल चलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह दो बेटियों की मां भी हैं।

48. भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी पर; अल्ट्राफास्ट हुई किराना डिलीवरी

Sports / Records
भारत क्विक कॉमर्स में एक वैश्विक नेता के रूप में तेजी से उभर रहा है। गूगल और सॉफ्टबैंक जैसे निवेशक इस श्रेणी के स्टार्टअप पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। हालांकि, भारत में किराना की खुदरा बिक्री का केवल 2% हिस्सा ऑनलाइन बेचा जाता है, वे वाणिज्य के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक हैं और ई-कॉमर्स पर हावी होने का सपना देखने वाले किसी भी व्यक्ति या कंपनी के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

49. मुकेश अंबानी ने बेटा-बेटी को दी जिम्मेदारी, ईशा बनी रिटेल बिजनेस की चेयरमैन

Sports / Records
रिलायंस ग्रुप में बड़े बदलाव की घोषणा की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को जियो की जिम्मेदारी दी, वहीं बेटी ईशा अबांनी को रिटेल बिजनेस का चेयरमैन बनाया है। ईशा अंबानी फिलहाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक हैं। रिलायंस रिटेल का भारत में रिटेल मार्केट करीब 70 लाख करोड़ रुपए का है। मुकेश अंबानी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में अपने उत्तराधिकार की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनियां हैं।

50. सिनी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

Sports / Records
फेमिना मिस इंडिया के विजेता घोषित कर दिए गए हैं। सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज। राजस्थान की रूबल शेखावत को पहला रनर-अप, व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान के हिस्से आया सेकंड रनर-अप का पुरस्कार। 2020 की मिस इंडिया मनासा ने सिनी के सिर ताज सजाया।

Total Current Affairs: 108