81. भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं पाक पीएम, पर कश्मीर राग अलापना नहीं भूले

Defense & Military Affairs
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। साथ ही उन्होंने कश्मीर राग भी अलापा। उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छा के अनुसार इस विवाद का न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान निकालना आवश्यक है। उन्होंने विश्व समुदाय से इस संबंध में मददगार भूमिका अदा करने का आग्रह किया। दरअसल, पाक पीएम ने ये बातें पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त नील हॉकिन्स के साथ बैठक के दौरान कहीं, जिन्होंने इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात की थी।

82. न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, दो सप्ताह में दूसरी बार हुई ऐसी घटना

Defense & Military Affairs
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मंदिर के बाहर मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई। दो सप्ताह में गांधी प्रतिमा पर ये दूसरी बार हमला हुआ। 16 अगस्त की सुबह श्री तुलसी मंदिर के पास स्थित प्रतिमा को 6 लोगों ने हथौड़े से तोड़ दिया। इसके बाद प्रतिमा के चारों तरफ और सड़क पर नफरत भरे शब्द लिखे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इससे पहले 3 अगस्त को भी इसी गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की। साथ ही जिन्होंने ये घृणित कार्य किया है, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह मामला अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया।

83. 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के पायलटों को आई नींद, जानिए फिर क्या हुआ

Defense & Military Affairs
इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सुडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा के लिए उड़ान भरते समय सो गए और अपनी लैंडिंग से चूक गए। सोमवार को जब यह घटना घटी, तब विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था। फ्लाइट (ET343) ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उतरना शुरू नहीं किया तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया। ATC के तमाम प्रयासों के बाद भी पायलटों से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। हालांकि, अलार्म बजने के बाद पायलटों की नींद खुली। इसके बाद उन्होंने विमान को रनवे पर उतारने के लिए घुमाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और विमान सुरक्षित उतर गया।

84. कोरोना संक्रमितों में दो साल तक मानसिक रोगों का खतरा, स्टडी में सामने आई ये बात

Defense & Military Affairs
'द लैंसेट साइकाइअट्री जर्नल' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, कोविड का संक्रमण झेल चुके लोगों में मानसिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन के मुताबिक, इससे साइकोसिस, डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि वयस्कों में बेचैनी और तनाव होने की संभावना है, लेकिन यह दो महीने में ठीक हो जाएगी। वहीं बच्चे दौरे जैसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कुछ मानसिक समस्याएं शुरुआती 6 महीने में ठीक हो जाएंगी, लेकिन कुछ दो साल तक रह सकती हैं।

85. मुंबई पुलिस को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी

Defense & Military Affairs
मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि 26/11 की तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। खबरों के अनुसार, ये मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजे गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

86. मेक्सिको के पूर्व अटॉर्नी-जनरल गिरफ्तार, 43 छात्रों के लापता होने का मामला

Defense & Military Affairs
2014 में 43 छात्रों के लापता होने की विवादास्पद जांच का नेतृत्व करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल Jesus Murillo Karam को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल पर यातना और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के दौरान पाया गया था कि आयोत्जि़नापा के एक ग्रामीण शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पढ़ने वाले 43 छात्र इगुआला शहर से लापता हो गए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए पूर्व अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि छात्रों का एक ड्रग गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया था और सभी को मार डाला गया और इस परिकल्पना को "ऐतिहासिक सत्य" करार दिया था।

87. Space X ने नई 53 स्टारलिंक सैटेलाइट लॉन्च की

Defense & Military Affairs
Space X ने शुक्रवार को 53 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों का एक नया बैच लॉन्च किया। फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से लगभग 19:21 बजे उपग्रहों को लो-अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए लॉन्च किया गया। Space X मिशन विवरण के मुताबिक, यह मिशन Falcon 9 के पहले चरण के लिए नौवें लॉन्च और लैंडिंग का साक्ष्य बना। Space.com ने बताया कि Space X ने अब तक अपने स्टारलिंक तारामंडल के लिए 3,000 से अधिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं।

88. रूस ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र के निरीक्षण की दी अनुमति

Defense & Military Affairs
रूस Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र परिसर में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को दौरे और निरीक्षण की अनुमति देने पर सहमत हो गया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति Emmanuel Macron के कार्यालय के अनुसार, IAEA के स्वतंत्र निरीक्षकों की एक टीम यूक्रेन के रास्ते मास्को के कब्जे वाले Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की यात्रा कर सकती है और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके लिए सहमति दे दी है। इससे पहले, संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव Antonio Guterres ने Zaporizhzhia परमाणु संयंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जताई थी।

89. कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में जन्मा दुनिया का सबसे छोटा हिरण

Defense & Military Affairs
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के ऑकलैंड चिड़ियाघर में दुनिया के सबसे छोटे हिरण का जन्म हुआ है। साउदर्न पुडु (Southern Pudu) का चिड़ियाघर में स्वागत किया गया। चिड़ियाघर की मुख्य संरक्षक एंड्रिया डगल ने कहा कि वह बहुत प्यारा है और उसका ध्यान रखा जा रहा है।

90. इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी भी!

Defense & Military Affairs
इंटरपोल की मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। इनमें एक नाम है मसूद उल हक का है। 48 वर्षीय इस आतंकी के पास पाकिस्तान और ब्रिटेन दोनों की नागरिकता है। इसके ऊपर आतंकी संगठन चलाने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पाकिस्तान को भी इसकी तलाश है। इस लिस्ट में एक नाम भारतीय भी है। वो नाम है आरती धीर का। 57 साल की आरती पर हत्या, अपहरण, हत्या के मकसद से अपहरण और आपराधिक साजिश रचने का आरोप है। भारत में अपहरण और मर्डर के आरोप में उसकी तलाश है।

Total Current Affairs: 136