111. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर CBI का छापा

Defense & Military Affairs
CBI अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली-एनसीआर में 21 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उपमुख्यमंत्री के घर केंद्र ने CBI भेजी, सीबीआई का स्वागत है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, 'सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। हमारे देश में जो अच्छा काम करता है, उसे इसी तरह परेशान किया जाता है।'

112. केरल में अडानी पोर्ट प्रोजेक्ट के खिलाफ मछुआरों का प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेड तोड़े

Defense & Military Affairs
केरल के विझिंजम में अडानी पोर्ट प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मछुआरों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया। मछुआरे पुनर्वास और स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य होने से सैकड़ों एकड़ तटीय जमीन बेकार हो जाएगी।

113. बाजार में गोल्ड की मांग में उछाल के चलते अप्रैल से जुलाई के बीच 6.4 प्रतिशत बढ़ा सोने का आयात

Defense & Military Affairs
अप्रैल से जुलाई के बीच भारत का सोने का आयात 6.4 प्रतिशत बढ़ा है। बाजार में बढ़ती मांग के चलते इस अवधि में 12.9 बिलियन डॉलर के सोने का आयात किया गया। हालांकि, जुलाई में सोने के आयात में भारी कमी आई। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में सोने का आयात 43.6 प्रतिशत गिरा। इस दौरान सोने का आयात 2.4 बिलियन डॉलर का रहा। चालू वित्त वर्ष के चार महीनों के दौरान सोने और तेल के आयात में वृद्धि ने भारत के व्यापार घाटे में रिकॉर्ड 30 बिलियन डॉलर का योगदान दिया, जो पिछले साल अप्रैल से जुलाई के बीच 10.63 बिलियन डॉलर का था। भारत, चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। ज्वैलरी उद्योग की मांग पूरी करने के लिए मुख्यतः सोने का आयात किया जाता है।

114. यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर की 'सैन्य सहायता' देने की तैयारी में अमेरिका

Defense & Military Affairs
रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन को 'सैन्य सहायता' के रूप में अमेरिका 800 मिलियन डॉलर देगा। राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन को दिए जाने वाले इस पैकेज पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 'President Drawdown Authority' के तहत राष्ट्रपति अधिक मात्रा में हथियारों के ज़खीरे को हस्तांतरित कर सकते हैं। रिपब्लिकन Paul Gosar ने हाल ही में अमेरिका को 'कमजोर करने' और यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा देने के लिए बाइडेन की आलोचना की थी। कई लोगों का मानना है कि अमेरिका में अभी घरेलू संकट पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।

115. भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं पाक पीएम, पर कश्मीर राग अलापना नहीं भूले

Defense & Military Affairs
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहता है। साथ ही उन्होंने कश्मीर राग भी अलापा। उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छा के अनुसार इस विवाद का न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान निकालना आवश्यक है। उन्होंने विश्व समुदाय से इस संबंध में मददगार भूमिका अदा करने का आग्रह किया। दरअसल, पाक पीएम ने ये बातें पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के नए उच्चायुक्त नील हॉकिन्स के साथ बैठक के दौरान कहीं, जिन्होंने इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात की थी।

116. न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, दो सप्ताह में दूसरी बार हुई ऐसी घटना

Defense & Military Affairs
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक मंदिर के बाहर मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई। दो सप्ताह में गांधी प्रतिमा पर ये दूसरी बार हमला हुआ। 16 अगस्त की सुबह श्री तुलसी मंदिर के पास स्थित प्रतिमा को 6 लोगों ने हथौड़े से तोड़ दिया। इसके बाद प्रतिमा के चारों तरफ और सड़क पर नफरत भरे शब्द लिखे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इससे पहले 3 अगस्त को भी इसी गांधी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने प्रतिमा तोड़े जाने की निंदा की। साथ ही जिन्होंने ये घृणित कार्य किया है, उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए यह मामला अमेरिकी अधिकारियों के समक्ष उठाया।

117. 37 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे विमान के पायलटों को आई नींद, जानिए फिर क्या हुआ

Defense & Military Affairs
इथियोपियन एयरलाइंस के दो पायलट सुडान के खार्तूम से इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा के लिए उड़ान भरते समय सो गए और अपनी लैंडिंग से चूक गए। सोमवार को जब यह घटना घटी, तब विमान 37 हजार फीट की ऊंचाई पर था। फ्लाइट (ET343) ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद भी उतरना शुरू नहीं किया तो एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया। ATC के तमाम प्रयासों के बाद भी पायलटों से संपर्क स्थापित नहीं हो पाया। हालांकि, अलार्म बजने के बाद पायलटों की नींद खुली। इसके बाद उन्होंने विमान को रनवे पर उतारने के लिए घुमाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और विमान सुरक्षित उतर गया।

118. कोरोना संक्रमितों में दो साल तक मानसिक रोगों का खतरा, स्टडी में सामने आई ये बात

Defense & Military Affairs
'द लैंसेट साइकाइअट्री जर्नल' में छपी एक स्टडी के मुताबिक, कोविड का संक्रमण झेल चुके लोगों में मानसिक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययन के मुताबिक, इससे साइकोसिस, डिमेंशिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का मानना है कि वयस्कों में बेचैनी और तनाव होने की संभावना है, लेकिन यह दो महीने में ठीक हो जाएगी। वहीं बच्चे दौरे जैसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कुछ मानसिक समस्याएं शुरुआती 6 महीने में ठीक हो जाएंगी, लेकिन कुछ दो साल तक रह सकती हैं।

119. मुंबई पुलिस को मिली 26/11 जैसे हमले की धमकी

Defense & Military Affairs
मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है, जिसमें लिखा गया है कि 26/11 की तरह ही मुंबई में हमले किए जाएंगे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुंबई पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे धमकी भरे टेक्स्ट मैसेज प्राप्त हुए। खबरों के अनुसार, ये मैसेज पाकिस्तान के नंबर से व्हा्टसएप के जरिए भेजे गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

120. मेक्सिको के पूर्व अटॉर्नी-जनरल गिरफ्तार, 43 छात्रों के लापता होने का मामला

Defense & Military Affairs
2014 में 43 छात्रों के लापता होने की विवादास्पद जांच का नेतृत्व करने वाले पूर्व अटॉर्नी जनरल Jesus Murillo Karam को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व अटॉर्नी जनरल पर यातना और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। जांच के दौरान पाया गया था कि आयोत्जि़नापा के एक ग्रामीण शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में पढ़ने वाले 43 छात्र इगुआला शहर से लापता हो गए थे और मामले को रफा-दफा करने के लिए पूर्व अटॉर्नी जनरल ने कहा था कि छात्रों का एक ड्रग गिरोह द्वारा अपहरण कर लिया गया था और सभी को मार डाला गया और इस परिकल्पना को "ऐतिहासिक सत्य" करार दिया था।

Total Current Affairs: 136