101. वायुसेना स्टेशन जोधपुर में गरुड़-VII अभ्यास

Defense & Military Affairs
वायुसेना स्टेशन जोधपुर में गरुड़-VII अभ्यास भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) दिनांक 26 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2022 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर 'गरुड़ VIl' नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

102. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास

Defense & Military Affairs
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास का सातवां संस्करण, 'अभ्‍यास गरुड़-VII' 12 नवंबर 2022 को जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न हुआ

103. अमेरिका पर लंबी दूरी की मिसाइल देने के लिए दबाव बना रहे यूक्रेन के अधिकारी

Defense & Military Affairs
यूक्रेन की इस मांग के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन यूक्रेन का कितनी आक्रामकता के साथ समर्थन करेगा। हालांकि, अभी तक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने से इनकार किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन से आग्रह किया है कि वह पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में अपनी लड़ाई पर फोकस करे, खासकर खार्किव और खेरसॉन के आसपास। वहीं, यूक्रेन के अधिकारी अधिक हथियारों की मांग कर रहे हैं, जिसमें यूएस आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) भी शामिल है।

104. रूस ने किया सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण

Defense & Military Affairs
रूस ने अपनी नवीनतम सरमत न्यूक्लियर अंतर्राष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इसे 2022 के अंत तक लड़ाइयों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह घोषणा सैन्य अकादमी के स्नातक कैडेट्स को संबोधित करते हुए की। इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री रोगोजति सरमत को अपनी पहुंच और मारक शक्ति में सबसे शक्तिशाली मिसाइल बता चुके हैं। उनके मुताबिक इसे सभी मौजूदा हवाईसुरक्षा सिस्टम्स के मुकाबले ‘अजेय’ होने के लिए डिजाइन किया गया था।

105. ताइवान संकट के बीच चीन और जापान के अधिकारियों की हुई मुलाकात

Defense & Military Affairs
ताइवान संकट के बीच मंगलवार को चीन और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तरी चीन में मुलाकात की। जापान ने चीन की ओर से उसके एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में मिसाइल गिराने को लेकर राजनयिक विरोध दर्ज कराया। वहीं, चीन की ओर से कहा गया कि ताइवान का प्रश्न चीन और जापान के संबंधों और विश्वास पर आधारित है। जापान चीन के प्रति सही धारणा बनाए। इससे पहले अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद भड़के चीन ने ताइवान की सीमा पर सैन्य अभ्यास किया था, जिसके बाद जापान ने अपने इकोनॉमिक जोन में मिसाइल गिराने को लेकर चीन का विरोध किया था।

106. भारत यात्रा पर मलेशिया के नौसेना प्रमुख, संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई बात

Defense & Military Affairs
भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा कोऑर्डिनेटर रहे वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (सेवानिवृत) ने मलेशिया के चीफ एडमिरल Tan Sri Mohd Reza Bin Mohd Sany से मुलाकात की। उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर बात की। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मलेशिया के नौसेना प्रमुख का भारत दौरा संबंधों को मजबूत करेगा।

107. लखीमपुर खीरी में किसानों का 72 घंटे लंबा प्रदर्शन शुरू, ये हैं प्रमुख मांगें

Defense & Military Affairs
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान 72 घंटे लंबा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जुटे किसान लखीमपुर खीरी कांड में 'न्याय' की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि केंद्र में मंत्री अजय मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटाया जाए, क्योंकि पिछले साल हुए लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में उनका बेटा आशीष मिश्रा जेल में बंद है। इसके अलावा किसानों की मांग है कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामले वापस लिए जाएं। आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) की गारंटी दी जाए।

108. सितंबर के बाद श्रीलंका में महंगाई होगी कम, लेकिन अर्थव्यवस्था में आएगी बड़ी गिरावट

Defense & Military Affairs
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के केंद्रीय बैंक के गवर्नर नंदलाल वीरसिंघे ने कहा कि इस साल देश की अर्थव्यवस्था में 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जाएगी, लेकिन जल्द ही लोगों को तेजी से बढ़ती महंगाई से कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सितंबर में महंगाई 65 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। इसके बाद कम मांग और आपूर्ति में सुधार के बाद धीरे-धीरे हालात सुधरेंगे। बकौल वीरसिंघे, अब हम पेट्रोल, डीजल और दवाओं का आयात कर पा रहे हैं। श्रीलंका अप्रैल में 51 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज नहीं दे पाया था। वह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से भोजन, ईंधन और दवाओं के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहा है।

109. WHO ने कहा, '100% प्रभावी नहीं' मंकीपॉक्स की वैक्सीन, संक्रमण से बचना ज्यादा जरूरी

Defense & Military Affairs
WHO ने कहा है कि वैक्सीन मंकीपॉक्स के खिलाफ 100 फीसदी प्रभावी नहीं है इसलिए लोगों को संक्रमण के खतरे को कम करना चाहिए। जिससे वो इस वायरस की चपेट में न आएं। WHO की तकनीकी प्रमुख Rosamund Lewis ने कहा कि अब तक दुनिया भर के 92 से ज्यादा देशों से मंकीपॉक्स के 35000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इस बीमारी से 12 लोगों की मौत हुई है। Rosamund Lewis ने कहा कि अभी जो वैक्सीन्स उपलब्ध हैं, बीमारी की रोकथाम के लिए WHO उनके 100 फीसदी प्रभावी होने की उम्मीद नहीं कर रहा।

110. जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को मिला वोट देने का अधिकार, अगले साल हो सकते हैं चुनाव

Defense & Military Affairs
जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को भी वोट देने का अधिकार दे दिया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाहरी लोगों को भी मताधिकार मिलने से करीब 25 लाख नए मतदाता बनेंगे। वहीं, जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले की आलोचना की है और इसे खतरनाक प्रयास बताया है। जम्मू-कश्मीर में अगले साल चुनाव हो सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद से जम्मू-कश्मीर में अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। वहां अब मतदाता सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू होगी।

Total Current Affairs: 136