61. रूस से कच्चे तेल के आयात के बदले ये चाहता है अफगानिस्तान

Defense & Military Affairs
अफगानिस्तान के वाणिज्य और उद्योग मंत्री नूरुद्दीन अजीजी ने RIA Novosti से कहा कि अफगानिस्तान रूसी कच्चे तेल और दूसरे सामानों का आयात करना चाहता और इसके बदले में वह रूस को कुछ खनिजों के साथ, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियों जैसी चीजों की आपूर्ति करेगा। नूरुद्दीन अजीजी ने कहा, 'हम रूस से आयात के बदले, जिसमें ऊर्जा संसाधन और दूसरी चीजें शामिल हैं, अपने कुछ खनिजों को उपलब्ध करा सकते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स, किशमिश और औषधीय जड़ी बूटियां भी होंगी। अजीजी ने यह भी याद दिलाया कि ऐतिहासिक तौर पर भी अफगानिस्तान ने रूस को बड़ी मात्रा में किशमिश की आपूर्ति की है।

62. भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने एक बार फिर विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया

Defense & Military Affairs
17 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंद रमेशबाबू ने विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को मियामी में चल रहे FTX क्रिप्टो कप में हरा दिया। हालांकि इस हार के बावजूद कार्लसन विजेता बने और प्रज्ञानानंद को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रज्ञानानंद ने छह महीने में तीसरी बार विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया है। भारतीय ग्रैंडमास्टर ने मैच में पहले स्कोर 2-2 से बराबर किया और फिर टाईब्रेक में जीत हासिल की। कार्लसन ने सर्वाधिक अंक हासिल करके खिताब अपने नाम किया। उन्होंने कुल 16 अंक हासिल किए जबकि प्रज्ञानानंदा ने 15 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

63. फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रेप केस, मॉडल ने अमेरिका की कोर्ट में फिर दायर की याचिका

Defense & Military Affairs
मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। Kathryn Mayorga नाम की मॉडल ने रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाया है। हालांकि 13 साल पुराने इस मामले में अमेरिका की कोर्ट ने दो बार रोनाल्डो के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन एक बार फिर मॉडल ने फैसले की बर्खास्तगी के लिए याचिका दायर की है। Kathryn Mayorga ने साल 2009 में रोनाल्डो पर रेप का आरोप लगाते हुए हर्जाने के तौर पर 375,000 डॉलर की मांग की थी। मामला अदालत में पहुंच गया और फैसला रोनाल्डो के पक्ष में आया था।

64. DRDO और नौसेना ने VL-SRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Defense & Military Affairs
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर मंगलवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM)का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के पास समुद्र में किया गया। इसका पूरा नाम वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल है। इसका वजन 154 किलोग्राम और लंबाई करीब 12.6 फीट है। इसकी खास बात है कि यह रडार की पकड़ में भी नहीं आयेगा।

65. ⚡️ अडानी के ऑफर के बीच चढ़े NDTV के शेयर्स के दाम

Defense & Military Affairs
NDTV में अडानी की मीडिया कंपनी की हिस्सेदारी की खबरों के बीच मंगलवार को एनडीटीवी के शेयर्स के दाम बढ़ गए। पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ एनडीटीवी के शेयर्स मंगलवार को 376.55 रुपये पर बंद हुए। अडानी की कंपनी ने एनडीटीवी के समक्ष ₹294 प्रति शेयर के लिए ₹493 करोड़ की खुली पेशकश की है।

66. महानायक की आवाज़ से होश में आएंगे राजू! तबीयत में सुधार के लिए किया जा रहा कुछ ऐसा

Defense & Military Affairs
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके ब्रेन के फंक्शन में सुधार के लिए उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। राजू कोमा में हैं और डॉक्टर उन्हें ठीक करने के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजू को अमिताभ बच्चन की आवाज, उनके शो और परफॉर्मेंस का ऑडियो सुनाया जा रहा है। राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि, राजू अब भी कोमा में हैं।

67. वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे भारत के जवान

Defense & Military Affairs
वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास 1 से 7 सितंबर के बीच रूस के ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट और जापान सागर में होगा। इसमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल होंगे। इस सैन्य अभ्यास में चीन, रूस और उसके सहयोगी देशों के 50 हजार से ज्यादा जवान शामिल होंगे।

68. उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया की ड्रिल के बाद दो और मिसाइलें लॉन्च कीं

Defense & Military Affairs
दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि तटीय शहर Munchon से रविवार सुबह 1:48 बजे से 1:58 बजे के बीच उत्तर कोरिया ने दो मिसाइलें लॉन्च की हैं। जापान के वाइस डिफेंस मिनिस्टर तोशिरो इनो (Toshiro Ino) ने भी उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की। इनो ने कहा कि ये पनडुब्बी से लॉन्च की गईं बैलिस्टिक मिसाइलें हो सकती हैं। उन्होंने इसे क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा बताया।

69. अमेरिका पर लंबी दूरी की मिसाइल देने के लिए दबाव बना रहे यूक्रेन के अधिकारी

Defense & Military Affairs
यूक्रेन की इस मांग के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन यूक्रेन का कितनी आक्रामकता के साथ समर्थन करेगा। हालांकि, अभी तक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने से इनकार किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन से आग्रह किया है कि वह पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में अपनी लड़ाई पर फोकस करे, खासकर खार्किव और खेरसॉन के आसपास। वहीं, यूक्रेन के अधिकारी अधिक हथियारों की मांग कर रहे हैं, जिसमें यूएस आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) भी शामिल है।

70. रूस ने किया सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण

Defense & Military Affairs
रूस ने अपनी नवीनतम सरमत न्यूक्लियर अंतर्राष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इसे 2022 के अंत तक लड़ाइयों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह घोषणा सैन्य अकादमी के स्नातक कैडेट्स को संबोधित करते हुए की। इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री रोगोजति सरमत को अपनी पहुंच और मारक शक्ति में सबसे शक्तिशाली मिसाइल बता चुके हैं। उनके मुताबिक इसे सभी मौजूदा हवाईसुरक्षा सिस्टम्स के मुकाबले ‘अजेय’ होने के लिए डिजाइन किया गया था।

Total Current Affairs: 136