31. DRDO और नौसेना ने VL-SRSAM मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Defense & Military Affairs
भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के साथ मिलकर मंगलवार को सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (VL-SRSAM)का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के पास समुद्र में किया गया। इसका पूरा नाम वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल है। इसका वजन 154 किलोग्राम और लंबाई करीब 12.6 फीट है। इसकी खास बात है कि यह रडार की पकड़ में भी नहीं आयेगा।

32. ⚡️ अडानी के ऑफर के बीच चढ़े NDTV के शेयर्स के दाम

Defense & Military Affairs
NDTV में अडानी की मीडिया कंपनी की हिस्सेदारी की खबरों के बीच मंगलवार को एनडीटीवी के शेयर्स के दाम बढ़ गए। पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ एनडीटीवी के शेयर्स मंगलवार को 376.55 रुपये पर बंद हुए। अडानी की कंपनी ने एनडीटीवी के समक्ष ₹294 प्रति शेयर के लिए ₹493 करोड़ की खुली पेशकश की है।

33. महानायक की आवाज़ से होश में आएंगे राजू! तबीयत में सुधार के लिए किया जा रहा कुछ ऐसा

Defense & Military Affairs
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके ब्रेन के फंक्शन में सुधार के लिए उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। राजू कोमा में हैं और डॉक्टर उन्हें ठीक करने के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं। इसी कड़ी में राजू को अमिताभ बच्चन की आवाज, उनके शो और परफॉर्मेंस का ऑडियो सुनाया जा रहा है। राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि, राजू अब भी कोमा में हैं।

34. वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में शामिल होंगे भारत के जवान

Defense & Military Affairs
वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास 1 से 7 सितंबर के बीच रूस के ईस्टर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट और जापान सागर में होगा। इसमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल होंगे। इस सैन्य अभ्यास में चीन, रूस और उसके सहयोगी देशों के 50 हजार से ज्यादा जवान शामिल होंगे।

35. वायुसेना स्टेशन जोधपुर में गरुड़-VII अभ्यास

Defense & Military Affairs
वायुसेना स्टेशन जोधपुर में गरुड़-VII अभ्यास भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) दिनांक 26 अक्टूबर से 12 नवंबर, 2022 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर 'गरुड़ VIl' नामक एक द्विपक्षीय अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

36. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास

Defense & Military Affairs
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के बीच द्विपक्षीय वायु अभ्यास का सातवां संस्करण, 'अभ्‍यास गरुड़-VII' 12 नवंबर 2022 को जोधपुर के वायु सेना केन्‍द्र में संपन्न हुआ

37. अमेरिका पर लंबी दूरी की मिसाइल देने के लिए दबाव बना रहे यूक्रेन के अधिकारी

Defense & Military Affairs
यूक्रेन की इस मांग के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बाइडेन प्रशासन यूक्रेन का कितनी आक्रामकता के साथ समर्थन करेगा। हालांकि, अभी तक राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइल देने से इनकार किया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यूक्रेन से आग्रह किया है कि वह पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में अपनी लड़ाई पर फोकस करे, खासकर खार्किव और खेरसॉन के आसपास। वहीं, यूक्रेन के अधिकारी अधिक हथियारों की मांग कर रहे हैं, जिसमें यूएस आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) भी शामिल है।

38. रूस ने किया सरमत मिसाइल का सफल परीक्षण

Defense & Military Affairs
रूस ने अपनी नवीनतम सरमत न्यूक्लियर अंतर्राष्ट्रीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इसे 2022 के अंत तक लड़ाइयों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह घोषणा सैन्य अकादमी के स्नातक कैडेट्स को संबोधित करते हुए की। इससे पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख दिमित्री रोगोजति सरमत को अपनी पहुंच और मारक शक्ति में सबसे शक्तिशाली मिसाइल बता चुके हैं। उनके मुताबिक इसे सभी मौजूदा हवाईसुरक्षा सिस्टम्स के मुकाबले ‘अजेय’ होने के लिए डिजाइन किया गया था।

39. ताइवान संकट के बीच चीन और जापान के अधिकारियों की हुई मुलाकात

Defense & Military Affairs
ताइवान संकट के बीच मंगलवार को चीन और जापान के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्तरी चीन में मुलाकात की। जापान ने चीन की ओर से उसके एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में मिसाइल गिराने को लेकर राजनयिक विरोध दर्ज कराया। वहीं, चीन की ओर से कहा गया कि ताइवान का प्रश्न चीन और जापान के संबंधों और विश्वास पर आधारित है। जापान चीन के प्रति सही धारणा बनाए। इससे पहले अमेरिकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के बाद भड़के चीन ने ताइवान की सीमा पर सैन्य अभ्यास किया था, जिसके बाद जापान ने अपने इकोनॉमिक जोन में मिसाइल गिराने को लेकर चीन का विरोध किया था।

40. भारत यात्रा पर मलेशिया के नौसेना प्रमुख, संबंधों को मजबूत बनाने पर हुई बात

Defense & Military Affairs
भारत के राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा कोऑर्डिनेटर रहे वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (सेवानिवृत) ने मलेशिया के चीफ एडमिरल Tan Sri Mohd Reza Bin Mohd Sany से मुलाकात की। उन्होंने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा पर बात की। भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि मलेशिया के नौसेना प्रमुख का भारत दौरा संबंधों को मजबूत करेगा।

Total Current Affairs: 136