132.
महानायक की आवाज़ से होश में आएंगे राजू! तबीयत में सुधार के लिए किया जा रहा कुछ ऐसा
Defense & Military Affairs
राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अब उनके ब्रेन के फंक्शन में सुधार के लिए उन्हें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। राजू कोमा में हैं और डॉक्टर उन्हें ठीक करने के लिए न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं।
इसी कड़ी में राजू को अमिताभ बच्चन की आवाज, उनके शो और परफॉर्मेंस का ऑडियो सुनाया जा रहा है। राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से थोड़ा सुधार देखा गया है। हालांकि, राजू अब भी कोमा में हैं।