89.
CBI जांच की मांग के लिए हाईकोर्ट जाएगा सोनाली फोगाट का परिवार
Indian Polity & Governance
हरियाणा भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली सोनाली फोगाट का परिवार पुलिस जांच से नाखुश है। सोनाली फोगाट की गोवा में उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। सोनाली फोगाट के परिजनों ने केस की CBI जांच कराने की मांग की है।
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंह, जो पेशे से वकील भी हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि गोवा पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। विकास सिंह ने कहा कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को मामले की CBI जांच के लिए लिखा है। सोनाली फोगाट के परिवार ने पिछले महीने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की थी और केस की CBI जांच की मांग की थी।