1. International Tiger Forum: 2010 में निर्धारित कई लक्ष्य हासिल किए गए- व्लादिमीर पुतिन

Indian Polity & Governance
रूसी राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि 2010 के बाद से बाघों की कुल संख्या में 40% की वृद्धि हुई है। साथ ही उन्होंने अफसोस भी जताया कि तमाम प्रयासों के बावजूद शिखर सम्मेलन के बाद से कई देशों से बाघ गायब हो गए हैं। जबकि कुछ देशों में इनका अस्तित्व अभी भी खतरे में है। 12 साल पहले Eastern taiga में वयस्क अमूर बाघ 390 से अधिक नहीं थे, अब उनकी संख्या बढ़ी है और वे शावकों के साथ लगभग 750 की संख्या में हैं। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने वैज्ञानिकों और पर्यावरण संरक्षण संगठनों का कड़ी मेहनत के लिए अभिवादन किया

2. तुर्की का सैन्य हेलीकॉप्टर उत्तरी इराक में दुर्घटनाग्रस्त

Indian Polity & Governance
Al-Ain न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, तुर्की के रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तरी इराक में सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हालांकि, किन कारणों से यह घटना हुई और इसकी वजह क्या है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। तुर्की लंबे समय से पीकेके आतंकी ग्रुप पर कार्रवाई करने के लिए उत्तरी इराक की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन कर रहा है। पिछले 35 वर्षों से अंकारा सरकार और पीकेके ग्रुप के बीच सैन्य संघर्ष जारी है। तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ ने पीकेके ग्रुप को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है।

3. J&K में बरामद किए गए विस्फोटक को निष्क्रिय किया गया

Indian Polity & Governance
श्रीनगर के खानमोह में एक जॉइंट ऑपरेशन में पुलिस और 50RR ने 30-35 किलोग्राम IED बरामद किया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, बरामद की गई IED को निष्क्रिय कर दिया गया है।

4. शेल, एक्सॉन प्रमुख डच गैस कंपनी को बेचेंगे!

Indian Polity & Governance
Shell और Exxon Mobil ने यूरोप की सबसे बड़ी नेचुरल गैस प्रोडक्शन कंपनी को बेचने का फैसला किया है। इंडस्ट्री सोर्सेज़ और कागजात के मुताबिक, ईंधन की बढ़ती कीमतों पर दांव लगाने और रूस के साथ तनाव के बीच खरीदारों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है। (सोर्स: Reuters)

5. महारानी एलिजाबेथ के ताबूत के सामने ही गिर पड़ा रॉयल गार्ड का जवान

Indian Polity & Governance
लंदन में महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इसकी सुरक्षा-व्यवस्था के लिए रॉयल गार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में रानी के ताबूत के पास खड़ा एक रॉयल गार्ड का जवान अचानक शोक मनाने वालों के सामने ही गिर पड़ा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर वाला ताबूत 900 साल पुराने हॉल में रखा गया है। यहां छह घंटे की शिफ्ट में 24 घंटे रॉयल गार्ड के जवान तैनात हैं। आमतौर पर शिफ्ट हर 20 मिनट में रोटेट होती है।

6. सबसे लंबी अंतरिक्ष उड़ान भरने वाले रूस के वालेरी पॉलाकोव का निधन

Indian Polity & Governance
रूसी स्पेस एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए कहा, 'Roscosmos स्टेट कॉरपोरेशन सोवियत संघ के हीरो, रूस के हीरो, USSR के पायलट-कॉस्मोनॉट, अंतरिक्ष में सबसे लंबी उड़ान (437 दिन) भरकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले Valeria Polyakova की मौत की घोषणा करते हुए दुखी है।' वालेरी पॉलाकोव ने मीर अंतरिक्ष स्टेशन में काम करते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने कुल मिलाकर दो उड़ानें भरीं और अंतरिक्ष में कुल 678 दिन बिताए। वालेरी पॉलाकोव का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

7. यरुशलम में बन सकता है ब्रिटिश दूतावास, प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने दिए संकेत

Indian Polity & Governance
ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायली प्रधानमंत्री यैर लैपिड से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच तेल अवीव से यरुशलम में ब्रिटिश दूतावास के स्थानांतरण को लेकर बात हुई। 'द गार्जियन' के अनुसार, लिज़ ट्रस ने यैर लैपिड को इजरायल में ब्रिटिश दूतावास के वर्तमान स्थान को लेकर अपनी सोच बताई। 'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी साल 2017 में अमेरिकी दूतावास को यरुशलम में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था, उस समय ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने इस कदम की आलोचना की थी।

8. यूक्रेन को अभी नाटो की सदस्यता नहीं दे सकते: NATO महासचिव

Indian Polity & Governance
चार क्षेत्रों के रूस में विलय को लेकर नाटो ने प्रतिक्रिया दी है। नाटो महासचिव जेंस स्टोलटेनबर्ग (Jens Stoltenberg) ने कहा कि नाटो संघर्ष के पक्ष में नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों और उनके क्षेत्र की रक्षा करते हैं। उन्होंने रूस से युद्ध विराम के लिए कहा। स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो के दरवाजे खुले हैं, लेकिन यूक्रेन की सदस्यता पर सभी 30 सदस्य देश सर्वसम्मति से फैसला लेंगे। हम यूक्रेन को अभी नाटो की सदस्यता नहीं दे सकते हैं। नाटो ने चार क्षेत्रों के रूस में विलय की निंदा की।

9. सरकार ने आधार नियमों में संशोधन किया है।

Indian Polity & Governance
सरकार ने आधार नियमों में संशोधन किया है। नई व्‍यवस्‍था के तहत अब प्रत्‍येक 10 वर्ष पर आधार धारकों को अपने आधारकार्ड का नवीकरण कराना होगा और इसके लिए सभी संबधिक दस्‍तावेज देने होंगे।

10. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स के घातक प्रकोप को रोकने के लिए छह महीने की वैश्विक रणनीतिक और प्रतिक्रिया योजना शुरू की है।

Indian Polity & Governance
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स के घातक प्रकोप को रोकने के लिए छह महीने की वैश्विक रणनीतिक और प्रतिक्रिया योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य समन्वित वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय प्रयासों के माध्यम से एमपॉक्स के मानव-से-मानव संचरण को कम करना है। सितंबर 2024 से फरवरी 2025 तक शुरू होने वाली इस योजना में 135 मिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तपोषण की परिकल्पना की गई है, जिसमें संक्रमण श्रृंखला को बाधित करने के उच्चतम जोखिम वाले लोगों के लिए रणनीतिक टीकाकरण प्रयास शामिल हैं।

Total Current Affairs: 132