131.
भारत में Mpox का पहला संदिग्ध केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुरू की निगरानी, देखें लेटेस्ट अपडेट
Indian Polity & Governance
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार (8 सितंबर, 2024) को जानकारी दी है कि भारत में Mpox का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है. भारत लौटा एक युवा हाल ही में एक ऐसे देश से वापस आया है जहां Mpox का प्रसार हो रहा है. व्यक्ति को संदिग्ध Mpox मरीज के रूप में चिन्हित किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, “मरीज के सैंपल की जांच चल रही है ताकि Mpox वायरस की पुष्टि हो सके. साथ ही, संपर्क में आए लोगों की पहचान और उनकी निगरानी के लिए भी प्रक्रिया जारी है ताकि देश के भीतर इसके प्रसार का आंकलन किया जा सके.