106.
ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली शराब नीति मामले में 40 से अधिक जगहों पर छापे
Indian Polity & Governance
प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में देशभर में करीब 40 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार पर शराब नीति को लेकर घोटाले का आरोप है। ED की यह कार्रवाई इसी को लेकर है। पंजाब, तेलंगाना, नेल्लोर, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर में ED रेड कर रही है।
6 सितंबर को भी ED ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी।