21. ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली शराब नीति मामले में 40 से अधिक जगहों पर छापे

Indian Polity & Governance
प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को दिल्ली आबकारी नीति मामले में देशभर में करीब 40 जगहों पर छापेमारी कर रहा है। भाजपा की ओर से दिल्ली सरकार पर शराब नीति को लेकर घोटाले का आरोप है। ED की यह कार्रवाई इसी को लेकर है। पंजाब, तेलंगाना, नेल्लोर, चेन्नई और दिल्ली एनसीआर में ED रेड कर रही है। 6 सितंबर को भी ED ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी।

22. किस राज्य सरकार ने “नारी शक्ति योजना” शुरू की?

Indian Polity & Governance
बिहार सरकार ने नारी शक्ति योजना शुरू की।

23. भारत ने हाल ही में कौन-सी नई जल परियोजना शुरू की?

Indian Polity & Governance
केंद्रीय सरकार ने “राष्ट्रीय जल मिशन 2.0” की शुरुआत की।

24. अग्निवीर योजना के विरोध में पटना में प्रदर्शन

Indian Polity & Governance
सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में पटना में लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। इन लोगों में अधिकतर युवा हैं, जो योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। सभी लोग सड़कों पर नारे लगाते हुए भारत बंद की बात कह रहे हैं। योजना को वापस लेने की मांग पर सोमवार को भारत बंद किया गया था। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए गए। बता दें कि इस योजना में सरकार ने सेना में सेवा की अवधि को घटाकर 4 साल कर दिया है, जो कि पहले कम से कम 17 साल थी।

25. किस राज्य ने “हरित स्कूल योजना” लागू की?

Indian Polity & Governance
केरल सरकार ने हरित स्कूल योजना लागू की।

26. जी-7 ने कहा रूसी सोने पर प्रतिबंध लगाने की योजना; जर्मनी ने लगाया ब्रेक

Indian Polity & Governance
> RT हिंदी:

27. ट्विटर ने किया सरकारी नोटिस का अनुपालन

Indian Polity & Governance
एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को कहा कि ट्विटर ने प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 27 जून को जारी अंतिम नोटिस का अनुपालन कर लिया है। मंत्रालय ने 4 जुलाई तक का समय दिया था। यदि ट्विटर इसका अनुपालन न करता तो प्लेटफॉर्म पर जाने वाले सभी कमैंट्स की ज़िम्मेदारी ट्विटर पर ही आती।

28. इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग के मामले में सरकार हुई सख्त, केंद्र ने वाहन निर्माताओं को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Indian Polity & Governance
इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं के बाद केंद्र ने ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक, प्योर इवी सहित कई कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। केंद्र ने उन्हें चेतावनी देते हुए पूछा है कि खराब इलेक्ट्रिक वाहन बेचने के लिए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इन कंपनियों को जवाब देने के लिए जुलाई अंत तक का समय है।

29. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

Indian Polity & Governance
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही से पूछताछ की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोरा फतेही से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए। पुलिस ने बताया कि वह पूछताछ में सहयोग कर रही थीं। नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से उपहार के तौर पर एक बीएमडब्ल्यू कार लेने की बात कबूली। उन्होंने कहा कि वह सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती थीं।

30. जर्मनी में और गहरा सकता है गैस आपूर्ति संकट, जानिए क्यों

Indian Polity & Governance
रूस की गैस कंपनी Gazprom की नॉर्ड स्ट्रीम 1 गैस पाइपलाइन की लीकेज ठीक न हो पाने के चलते जर्मनी में गैस आपूर्ति संकट और गहरा सकता है। रूस ने रिसाव के चलते गैस आपूर्ति बहाल करने की शनिवार तक की समयसीमा पूरी न हो पाने की बात कही।

Total Current Affairs: 132