211. जब मुकेश और आकाश अंबानी ने PM मोदी को दिया 5G सर्विस का डेमो

International Affairs / World News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5G सेवा लॉन्च की। इसी के साथ आज से देश के 13 शहरों में 5जी सर्विस शुरू हो गई। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5जी सेवाओं के बारे में डेमो दिया।

212. पेट्रोल-डीजल पर अभी नहीं लगेगा अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, टला फैसला

International Affairs / World News
भारत सरकार ने इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बगैर बिकने वाले पेट्रोल पर एक महीने और डीजल पर छह महीने के लिए दो रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला टाल दिया है। बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने यह फैसला लिया। शनिवार को सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अप्रैल 2022 से शुरू वित्त वर्ष के लिए अपने बजट में क्रमश: इथेनॉल और बायो-डीजल के मिश्रण के बगैर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया था। यह उत्पाद शुल्क एक अक्टूबर 2022 से लागू होना था।

213. चीन की कंपनियों को चिप बेचने से रोकेगा अमेरिका

International Affairs / World News
नए नियमों के तहत, अमेरिका ने कहा कि वह अमेरिकी कंपनियों को सुपरकंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ चिप्स चीनी कंपनियों को बेचने से रोकेगा। ये बैन अमेरिकी उपकरणों का इस्तेमाल करने वाली विदेशी फर्मों को भी प्रभावित करेंगे। सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका, चीन के साथ होड़ में लगा हुआ है। अमेरिका के इस नए नियम से चीन को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

214. रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- 'धैर्य की भी सीमा होती है'

International Affairs / World News
पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए जा रहे एक के बाद एक प्रतिबंध पर रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि रूस ने अब तक इन आर्थिक प्रतिबंधों पर संयम से जवाब दिया है लेकिन, यह नहीं भूलना चाहिए कि धैर्य की भी कोई सीमा होती है। (TASS)

215. कर्नाटक में ओला-उबर के वाहनों को जब्त करने का आदेश

International Affairs / World News
राज्य के परिवहन मंत्री ने बी श्रीरामुलु ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को बेंगलुरु में ओला और उबर वाहनों को जब्त करने का आदेश दिया है। नियमों के 'उल्लंघन' के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा, 'ओला और उबर यात्रियों को बिना किसी परेशानी के मदद करने के लिए हैं, लेकिन हमें हर साल शिकायतें मिल रही हैं।' वहीं, विभागीय अधिकारियों ने कहा कि रैपिडो को भी अधिक किराया वसूलने पर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

216. अमेरिकी विमान ने घटना की रात नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन रिसाव क्षेत्र में भरी थी उड़ानः रिपोर्ट

International Affairs / World News
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन से रिसाव वाले दिन अमेरिकी नौसैनिक टोही विमान घटनास्थल के 24 किलोमीटर नजदीक तक आया था। पहली क्षति का पता चलने के कुछ घंटों बाद बाल्टिक सागर में विमान ने उड़ान भरी और उसके बाद कलिनिनग्राद (Kaliningrad) की ओर चला गया। रिपोर्ट के अनुसार, P-8A Poseidon विमान को 00:03 GMT पर ‘नार्थ सी’ के ऊपर देखा गया था। एक घंटे बाद, विमान ने उत्तर-पश्चिमी पोलैंड की ओर जाने के लिए बोर्नहोम के दक्षिण में उड़ान भरी। अमेरिकी नौसेना ने रायटर्स को बताया कि ट्रैकिंग डेटा में दिखाया गया विमान वास्तव में एक अमेरिकी विमान था, लेकिन इसकी उड़ान "नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन लीक” से संबंधित नहीं थी।

217. अमेरिका ने ताइवान को HIMARS रॉकेट खरीदने की दी सलाह

International Affairs / World News
आक्रमण की स्थिति में चीन का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, ताइवान पर HIMARS हथियार खरीदने का दबाव बना रहा है। अमेरिका ताइपे के अधिकारियों और यूएस आर्म्स कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में है। पिछले सप्ताह अमेरिका में आयोजित ‘ताइवान रक्षा उद्योग सम्मेलन’ में इस बात पर फिर से जोर दिया गया। सम्मलेन में ताइवान के उप रक्षा मंत्री ने भी भाग लिया था। अमेरिका लंबे समय से ताइवान को HIMARS के अलावा NLAW एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और स्टिंगर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल जैसे आधुनिक हथियार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है। सम्मेलन में पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी जेड रॉयल ने यूक्रेन का उदहारण देते हुए HIMARS रॉकेटों की प्रासंगिकता बताई। जेड रॉयल अमेरिकी विदेशी सैन्य बिक्री प्रक्रियाओं की ‘टाइगर टीम’ टास्कफोर्स के प्रमुख हैं।

218. प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ साझेदारी –

International Affairs / World News
हाल ही में अमेरिका ने प्रशांत द्वीप राष्ट्रों के साथ साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। अमेरिका द्वारा एक ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी की गई। इस समझौते में फिजी, मार्शल द्वीप, टोंगा, पापुआ न्यू गिनी इत्यादि जैसे दर्जन भर से ज्यादा प्रशांत द्वीप राष्ट्र सम्मिलित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि चीन की बढ़ती सैन्य शक्ति के चलते अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड ने भी पर्यवेक्षक के रूप में हिस्सा लिया।

219. इंदौर शहर लगातार साफ एवं स्वच्छ शहरो में 6 वर्षो से प्रथम स्तन पर आ रहा है

International Affairs / World News
इंदौर शहर लगातार साफ एवं स्वच्छ शहरो में 6 वर्षो से प्रथम स्तन पर आ रहा है | • स्वच्छ सर्वेक्षण के जारी रुपोर्ट के अनुसार दुसरे स्थान पर गुजरात का सुरत शहर है | • तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर है।

220. ✓[यूएनईपी ने 27 अक्टूबर 2022 को उत्सर्जन गैप रिपोर्ट 2022 जारी की।]

International Affairs / World News
- उत्सर्जन गैप रिपोर्ट 2022 के अनुसार, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए देशों द्वारा की गई मौजूदा प्रतिबद्धताएं अभी भी 2100 तक दुनिया को 2.4-2.6 डिग्री सेल्सियस गर्म कर देंगी। - तापमान में वृद्धि से चरम मौसम की घटनाओं की बारंबारता और तीव्रता में वृद्धि होगी। यहां तक कि 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी कई अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, पेरिस समझौते के तहत संशोधित एनडीसी 2030 तक अनुमानित ग्रीनहाउस उत्सर्जन में केवल 1% की कमी करेगा। • ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने के लिए ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 45 प्रतिशत की कटौती करनी होगी। • ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में महत्वाकांक्षा की कमी के कारण पेरिस समझौते के तहत लक्ष्य और 2100 तक ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे सीमित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य चूक जाएगा। - रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे कम विकसित देश प्रतिवर्ष प्रति व्यक्ति 2.3 tCO2e उत्सर्जित करते हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि G20 देशों में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन बड़े पैमाने पर होता है। -रिपोर्ट में पाया गया कि बिजली आपूर्ति, उद्योग, परिवहन और निर्माण क्षेत्रों में सुधार से जलवायु आपदाओं से बचने में मदद मिलेगी।

Total Current Affairs: 240