151. ब्रिक्स देशों को रूस ने दिया स्विफ्ट का विकल्प

International Affairs / World News
रूस ने ब्रिक्स देशों को स्विफ्ट के विकल्प के रूप में एसपीएफएस सिस्टम के इस्तेमाल की राय दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वित्तीय संदेशों के ट्रांसफर के लिए ब्रिक्स देश स्वतंत्र रूप से इससे जुड़ सकते हैं। एसपीएफएस सिस्टम में स्विफ्ट की ही तरह वित्तीय संस्थानों के बीच संदेशों की आवाजाही की जा सकती है। इस सिस्टम को बैंक ऑफ रशिया ने 2014 में बेल्जियम द्वारा बनाए स्विफ्ट के जवाब में बनाया है। यूक्रेन में टकराव को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए प्रतिबंधों के बाद इसे बनाया गया है।

152. महामारी से उबरने में अहम होंगे ब्रिक्स देश: पीएम मोदी

International Affairs / World News
आज से चीन में शुरू हो रहा दो दिवसीय 14वां ब्रिक्स सम्मेलन वर्चुअल रूप में होगा। पीएम मोदी भी इसमें वर्चुअली भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई थी कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह ग्रुप वैश्विक समृद्धि का इंजन साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड महामारी के बाद की दुनिया में ब्रिक्स देश अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रिक्स में रूस, भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

153. UNSC विस्तार के लिए भारत व ब्राज़ील के पक्ष में रूस

International Affairs / World News
यूएनएससी में भारत व ब्राज़ील को सदस्यता देने पर मास्को बात करने के लिए तैयार है, किन्तु वह जर्मनी व जापान को स्थायी सदस्यता देने के पक्ष में नहीं है। रूसी दूत के मुताबिक, इन दोनों देशों की भागीदारी से परिषद को कोई मज़बूती मिलने की संभावना नहीं है।

154. विदेशी निवेशकों ने 33 अरब डॉलर के भारतीय शेयरों को बेचा

International Affairs / World News
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने पिछले साल अक्टूबर से अब तक 33 अरब डॉलर के भारतीय शेयर से छुटकारा पाया है। यह शेयर भारतीय बाज़ार के 1 फीसदी के बराबर है। बढ़ती ब्याज दरों, धीमी वृद्धि और राजनीतिक अनिश्चितता के कारण विदेशी कंपनियां जोखिम वाली शेयरों से पीछा छुड़ा रही हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी महामारी के प्रभाव से उबर रही है। विदेशी निवेशकों की इस अस्वीकृति को सरकार की नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है

155. श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, देश में हो रही उनकी गिरफ्तारी की मांग

International Affairs / World News
श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। आर्थिक संकट के चलते जुलाई में देश छोड़कर भागने वाले राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौटे। पूर्ववर्ती राजपक्षे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं का कहना है कि राजपक्षे को किसी भी देश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए वह श्रीलंका लौटे हैं। उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। राजपक्षे सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप था, जिसके चलते श्रीलंका में आर्थिक संकट पनपा।

156. अपनी भारत यात्रा से पहले बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने बांधे पीएम मोदी की तारीफों के पुल

International Affairs / World News
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत यात्रा पर पांच सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगी। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। शेख हसीना ने भारत की वैक्सीन मैत्री पहल और यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशी छात्रों को सुरक्षित निकालने के लिए आभार जताया।

157. प्रोटॉन VPN ने CERT-In के साइबर सुरक्षा निर्देशों के विरोध में भारतीय सर्वर हटाए

International Affairs / World News
प्रोटॉन वीपीएन ऑपरेट करने वाली स्विस कंपनी प्रोटॉन ने 22 सिंतबर को भारत से अपने फिजिकल सर्वर हटाने की घोषणा की। कंपनी ने 29 अप्रैल को इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) की तरफ से साइबर सिक्योरिटी को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों की निंदा की है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क सर्विस मुहैया करने वाली इस कंपनी के अलावा नीदरलैंड के Surfshark, Express VPN और पनामा के NordVPN ने भी भारत से अपने सर्वर हटा लिए हैं।

158. केदारनाथ की पहाड़ियों पर फिर हुआ हिमस्खलन, मंदिर सुरक्षित

International Affairs / World News
समाचार एजेंसी ANI ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के हवाले से कहा कि ग्लेशियर टूटने से अभी तक मंदिर को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। केदारनाथ धाम की यात्रा की स्थिति के बारे में अधिकारियों की तरफ से निर्देश की प्रतीक्षा है। इससे पहले 22 सितंबर की शाम को केदारनाथ धाम में चोराबाड़ी ग्लेशियर के जलग्रहण क्षेत्र में विशाल ग्लेशियर टूटा था।

159. मेक्सिको के मिलिट्री डेटा पर साइबर हमला, महत्वपूर्ण जानकारियां हुईं लीक

International Affairs / World News
मेक्सिको सरकार ने शुक्रवार को राष्ट्रपति Andres Manuel Lopez Obrador की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सहित सैन्य डेटा पर साइबर हमले की पुष्टि की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हैक के दौरान रक्षा मंत्रालय के छह टेराबाइट डेटा का एक्सेस हासिल कर लिया गया था। इसमें आपराधिक आंकड़े, संचार की प्रतिलिपि और मेक्सिको में अमेरिकी राजदूत Ken Salazar की निगरानी के बारे में जानकारी शामिल है। बाद में राष्ट्रपति ने भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित डेटा लीक की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय मीडिया में प्रकाशित जानकारी सही थी।

160. जब मुकेश और आकाश अंबानी ने PM मोदी को दिया 5G सर्विस का डेमो

International Affairs / World News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 5G सेवा लॉन्च की। इसी के साथ आज से देश के 13 शहरों में 5जी सर्विस शुरू हो गई। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (IMC) के छठे संस्करण में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को 5जी सेवाओं के बारे में डेमो दिया।

Total Current Affairs: 240