188.
उत्तराखंड हिमस्खलनः अब तक 19 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
International Affairs / World News
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा पहाड़ी पर हुए हिमस्खलन में अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी।
दरअसल, 4 अक्टूबर को इस पहाड़ी पर हिमस्खलन हुआ था, जिसकी चपेट में पर्वतारोहियों का दल आ गया था। उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM), वायु सेना, थल सेना, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) और जम्मू-कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वॉर स्कूल की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।