4071. भारत में फिर पसरा कोविड, एक लाख से अधिक संक्रमित

09 Jan 2026 Sports / Records
एक बार फिर कोविड पाँव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आज सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 16,135 नए कोविड केस दर्ज किए, कुल 1,13,864 लोग इस वक्त संक्रमित हैं। मात्र 24 घण्टे में 2,153 केस दर्ज किए गए। 24 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,223 हो गई है।

4072. सिनी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

09 Jan 2026 Sports / Records
फेमिना मिस इंडिया के विजेता घोषित कर दिए गए हैं। सिनी शेट्टी को मिला मिस इंडिया का ताज। राजस्थान की रूबल शेखावत को पहला रनर-अप, व उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान के हिस्से आया सेकंड रनर-अप का पुरस्कार। 2020 की मिस इंडिया मनासा ने सिनी के सिर ताज सजाया।

4073. रुपये की गिरावट पर नहीं लग रहा विराम, रुपया 78.98 प्रति डॉलर पर

09 Jan 2026 Economy & Business
साल के छठे माह में भी भारतीय मुद्रा में गिरावट देखी गई, इसे आर्थिक मंदी की दस्तक की तरह भी देखा जा रहा है। कई अंदरूनी व अंतरराष्ट्रीय कारणों से रुपये की राह अभी कठिन ही रहने वाली है।

4074. छत्तीसगढ़ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी मारा गया

09 Jan 2026 Economy & Business
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के एक वन क्षेत्र में जिला रिजर्व गार्ड और माओवादियों के बीच हुई घटना में एक माओवादी मारा गया। मारे गए माओवादी का नाम कमलेश है। कमलेश नक्सलियों की मलंगीर एरिया कमेटी के सदस्य थे। हाल ही में उन पर 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी।

4075. भारत में खुलेगा यूके का 'प्रेट ए मोंजेएर', रिलायंस की पहल

09 Jan 2026 Economy & Business
रिलायंस यूके की मशहूर प्रेट ए मोंजेएर की फ्रैंचाइज़ी भारत मे खोलने की तैयारी में है। यह चेन पूरे विश्व में प्रसिद्ब है व लोगों की पसंदीदा है। रिलायंस ब्रांड के एम डी के अनुसार यहाँ खाना माइक्रोवेव कर के नहीं, बल्कि ताज़ा परोसा जाएगा। प्रेट ए मोंजेएर दुनिया भर में अपने फ्रेश फूड और ऑर्गेनिक कॉफी के लिए मशहूर है।

4076. मुकेश अंबानी ने बेटा-बेटी को दी जिम्मेदारी, ईशा बनी रिटेल बिजनेस की चेयरमैन

09 Jan 2026 Sports / Records
रिलायंस ग्रुप में बड़े बदलाव की घोषणा की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को जियो की जिम्मेदारी दी, वहीं बेटी ईशा अबांनी को रिटेल बिजनेस का चेयरमैन बनाया है। ईशा अंबानी फिलहाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक हैं। रिलायंस रिटेल का भारत में रिटेल मार्केट करीब 70 लाख करोड़ रुपए का है। मुकेश अंबानी ने अपनी सब्सिडियरी कंपनियों में अपने उत्तराधिकार की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनियां हैं।

4077. जी-7 से बोले ​​पीएम: हम वही करेंगे जो हमारे लिए सबसे अच्छा है

09 Jan 2026 Economy & Business
प्रधान मंत्री मोदी ने सीधे संदेश में जी-7 के नेताओं से कहा कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के हित में जो सबसे अच्छा है वह करना जारी रखेगा। विदेश सचिव ने कहा कि भारत की स्थिति "अच्छी तरह से समझी गई और प्रशंसनीय" थी। मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर केंद्रित कई मामलों पर चर्चा की।

4078. भारत का क्विक कॉमर्स बाजार तेजी पर; अल्ट्राफास्ट हुई किराना डिलीवरी

09 Jan 2026 Sports / Records
भारत क्विक कॉमर्स में एक वैश्विक नेता के रूप में तेजी से उभर रहा है। गूगल और सॉफ्टबैंक जैसे निवेशक इस श्रेणी के स्टार्टअप पर बड़ा निवेश कर रहे हैं। हालांकि, भारत में किराना की खुदरा बिक्री का केवल 2% हिस्सा ऑनलाइन बेचा जाता है, वे वाणिज्य के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक हैं और ई-कॉमर्स पर हावी होने का सपना देखने वाले किसी भी व्यक्ति या कंपनी के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

4079. भारतीय महिला ने बनाया साइकिलिंग में नया विश्व रिकॉर्ड

09 Jan 2026 Sports / Records
पुणे की 45 वर्षीय प्रीति मस्के ने साबित कर दिया कि सब कुछ संभव है, और किसी भी उम्र में! उन्होंने 55 घंटे 13 मिनट में लेह से मनाली तक अकेले साइकिल चलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह दो बेटियों की मां भी हैं।

4080. जी-7 ने कहा रूसी सोने पर प्रतिबंध लगाने की योजना; जर्मनी ने लगाया ब्रेक

09 Jan 2026 Indian Polity & Governance
> RT हिंदी:

Total Current Affairs: 4421