4421. कैलिफोर्निया में एक शख्स ने साड़ी पहनी 14 हिंदू महिलाओं पर हमला कर लूटे आभूषण |

09 Jan 2026 Economy & Business
हेट क्राइम की विभिन्न घटनाओं के तहत एक व्यक्ति ने साड़ी पहनने वाली कम से कम 14 हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और आभूषण लूटे। सांता क्लारा काउंटी (Santa Clara County) के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन (Lathan Johnson) ने कई महिलाओं को चोट भी पहुंचाई। इनमें अधिकतर की उम्र 50 से 73 वर्ष के बीच थी। जून में शुरू हुआ यह सिलसिला करीब दो महीने चला। अब वह अरेस्ट हो चुका है। अगर लाथन जॉनसन दोषी साबित होता है तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।

Total Current Affairs: 4421