21.
G20 समिट में जाएंगे पुतिन और जेलेंस्की
India & Global Summits
नवंबर में इंडोनेशिया की राजधानी बाली में होने वाले G20 सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की दोनों मौजूद होंगे।
यह जानकारी इंडोनेशिया के राजदूत हुसैन बागिस ने यूएई के ‘द नेशनल’ न्यूज पेपर को दी है। अगर ऐसा हुआ तो रूस-यूक्रेन में जारी तनाव के बाद पहली बार दोनों नेता किसी वैश्विक मंच पर एकसाथ दिखेंगे। राजदूत ने कहा कि उनकी सरकार पहले से ही योजना बना रही है कि दोनों नेताओं के आगमन का मैनेजमेंट कैसे किया जाए।