1.
दो दिवसीय समरकंद दौरे पर PM मोदी, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
India & Global Summits
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम नई दिल्ली से रवाना होंगे। अपने दो दिवसीय दौरे में PM मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राज्य प्रमुखों की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लेने के लिए समरकंद पहुंचेंगे।
भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा के अनुसार, इस दौरान प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।