5801. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी आगे व्याख्या की गई है -

  • (A) मूल अधिकारों के अध्याय में
  • (B) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
  • (C) मूल अधिकार, राज्य की नीति निर्देशक सिद्धांतों एवं मूल कर्तव्यों में
  • (D) संविधान के पाठ में कहीं नहीं

5802. संविधान सभा में प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव में अभिव्यक्ति विचार को भारतीय संविधान के किस भाग में पूर्णत: शामिल किया गया है ?

  • (A) प्रस्तावना
  • (B) मौलिक अधिकार
  • (C) राज्य की नीति निर्देशक तत्त्व
  • (D) मूल कर्तव्य

5803. भारतीय संविधान की प्रस्तावना से क्या स्पष्ट नहीं होता है ?

  • (A) संविधान का स्त्रोत
  • (B) शासन के ध्येयों का विवरण
  • (C) संविधान को लागू करने की तिथि
  • (D) संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की तिथि

5804. निम्नलिखित में से किन उद्देश्यों को भारतीय संविधान उद्घोषित नहीं करता है ?

  • (A) सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय
  • (B) विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता
  • (C) प्रतिष्ठा और अवसर की समता
  • (D) अंतर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि

5805. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में देश का कौन - सा नाम उल्लिखित है ?

  • (A) भारत और भारतवर्ष
  • (B) भारत और हिन्दुस्तान
  • (C) भारत और इंडिया
  • (D) हिंदुस्तान और भारतवर्ष

5806. भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत है ?

  • (A) संविधान सभा द्वारा
  • (B) भारत की संसद द्वारा
  • (C) प्रथम निर्वाचित सरकार द्वारा
  • (D) भारत की जनता द्वारा

5807. भारत की सम्प्रभुता किसमें निहित है ?

  • (A) भारतीय संसद में
  • (B) राष्ट्रपति में
  • (C) प्रधानमंत्री में
  • (D) भारत की जनता में

5808. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया -

  • (A) 26 नवम्बर, 1949 को
  • (B) 15 अगस्त, 1949 को
  • (C) 2 अक्टूबर, 1949 को
  • (D) 15 नवम्बर, 1949 को

5809. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ -

  • (A) 26 जनवरी, 1950
  • (B) 26 नवम्बर, 1949
  • (C) 11 फरवरी, 1948
  • (D) इनमें से कोई नहीं

5810. भारतीय संविधान कब अंगीकार किया गया था ?

  • (A) 26 जनवरी, 1950
  • (B) 26 जनवरी, 1949
  • (C) 26 नवम्बर, 1949
  • (D) 31 दिसम्बर, 1949

Total Quizz:- 5864