51. क्रीमिया ब्रिज पर ट्रक में हुए धमाके से लगी आग (RIA)

International Affairs / World News
क्रीमिया ब्रिज पर ईंधन ले जा रही मालगाड़ी में आग इसी विस्फोट की वजह से लगी है। यह जानकारी नेशनल एंटी-टेररिस्ट कमिटी ने दी है। यह पुल क्रीमिया को रूस से जोड़ता है। इस विस्फोट के बाद पुल का एक हिस्सा गिर गया है।

52. भारत में दिखा अत्यंत दुर्लभ काला तेंदुआ

International Affairs / World News
पेंच नेशनल पार्क में फोटोग्राफर हरित्री गोस्वामी ने पेड़ पर चढ़ते हुए काले तेंदुए की दुर्लभ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं। मशहूर लेखक रुडयार्ड किपलिंग की किताब 'द जंगल बुक' में इस तेंदुए के किरदार को 'बघीरा' नाम दिया गया था।

53. भारत ने हाल ही में किस देश को “सौर ऊर्जा परियोजना” में तकनीकी सहायता दी?

International Affairs / World News
भारत ने नेपाल को सौर ऊर्जा परियोजना में तकनीकी सहायता दी।

54. भारत ने किस देश के साथ “डिजिटल पेमेंट साझेदारी” समझौता किया?

International Affairs / World News
भारत ने सिंगापुर के साथ डिजिटल पेमेंट साझेदारी समझौता किया।

55. हाल ही में भारत ने किस देश को “आयुर्वेद सहयोग परियोजना” में भागीदार बनाया?

International Affairs / World News
भारत ने श्रीलंका को इस परियोजना में भागीदार बनाया।

56. ब्रिक्स देशों को रूस ने दिया स्विफ्ट का विकल्प

International Affairs / World News
रूस ने ब्रिक्स देशों को स्विफ्ट के विकल्प के रूप में एसपीएफएस सिस्टम के इस्तेमाल की राय दी है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि वित्तीय संदेशों के ट्रांसफर के लिए ब्रिक्स देश स्वतंत्र रूप से इससे जुड़ सकते हैं। एसपीएफएस सिस्टम में स्विफ्ट की ही तरह वित्तीय संस्थानों के बीच संदेशों की आवाजाही की जा सकती है। इस सिस्टम को बैंक ऑफ रशिया ने 2014 में बेल्जियम द्वारा बनाए स्विफ्ट के जवाब में बनाया है। यूक्रेन में टकराव को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा लगाए प्रतिबंधों के बाद इसे बनाया गया है।

57. महामारी से उबरने में अहम होंगे ब्रिक्स देश: पीएम मोदी

International Affairs / World News
आज से चीन में शुरू हो रहा दो दिवसीय 14वां ब्रिक्स सम्मेलन वर्चुअल रूप में होगा। पीएम मोदी भी इसमें वर्चुअली भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स की स्थापना इस विश्वास के साथ की गई थी कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह ग्रुप वैश्विक समृद्धि का इंजन साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोविड महामारी के बाद की दुनिया में ब्रिक्स देश अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रिक्स में रूस, भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

58. UNSC विस्तार के लिए भारत व ब्राज़ील के पक्ष में रूस

International Affairs / World News
यूएनएससी में भारत व ब्राज़ील को सदस्यता देने पर मास्को बात करने के लिए तैयार है, किन्तु वह जर्मनी व जापान को स्थायी सदस्यता देने के पक्ष में नहीं है। रूसी दूत के मुताबिक, इन दोनों देशों की भागीदारी से परिषद को कोई मज़बूती मिलने की संभावना नहीं है।

59. विदेशी निवेशकों ने 33 अरब डॉलर के भारतीय शेयरों को बेचा

International Affairs / World News
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने पिछले साल अक्टूबर से अब तक 33 अरब डॉलर के भारतीय शेयर से छुटकारा पाया है। यह शेयर भारतीय बाज़ार के 1 फीसदी के बराबर है। बढ़ती ब्याज दरों, धीमी वृद्धि और राजनीतिक अनिश्चितता के कारण विदेशी कंपनियां जोखिम वाली शेयरों से पीछा छुड़ा रही हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था अभी भी महामारी के प्रभाव से उबर रही है। विदेशी निवेशकों की इस अस्वीकृति को सरकार की नीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है

60. श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, देश में हो रही उनकी गिरफ्तारी की मांग

International Affairs / World News
श्रीलंका लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग हो रही है। आर्थिक संकट के चलते जुलाई में देश छोड़कर भागने वाले राजपक्षे शनिवार को स्वदेश लौटे। पूर्ववर्ती राजपक्षे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेताओं का कहना है कि राजपक्षे को किसी भी देश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए वह श्रीलंका लौटे हैं। उनके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। उनकी तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। राजपक्षे सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप था, जिसके चलते श्रीलंका में आर्थिक संकट पनपा।

Total Current Affairs: 240