कैलिफोर्निया में एक शख्स ने साड़ी पहनी 14 हिंदू महिलाओं पर हमला कर लूटे आभूषण |

हेट क्राइम की विभिन्न घटनाओं के तहत एक व्यक्ति ने साड़ी पहनने वाली कम से कम 14 हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया और आभूषण लूटे। सांता क्लारा काउंटी (Santa Clara County) के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के कार्यालय के अनुसार, 37 वर्षीय लाथन जॉनसन (Lathan Johnson) ने कई महिलाओं को चोट भी पहुंचाई। इनमें अधिकतर की उम्र 50 से 73 वर्ष के बीच थी। जून में शुरू हुआ यह सिलसिला करीब दो महीने चला। अब वह अरेस्ट हो चुका है। अगर लाथन जॉनसन दोषी साबित होता है तो उसे अधिकतम 63 साल की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी।