“योग व्यक्ति मात्र नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है”- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मैसूर में सामूहिक योग्भ्यास का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, “योग किसी एक व्यक्ति मात्र के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए है। ब्रह्मांड का प्रारंभ हमारे शरीर और आत्मा से होता है, और योग हमें उसके प्रति जागरूक बनाता है।” उन्होंने कहा कि योग आज एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने योग को हमारी प्राचीन परंपरा का अनमोल उपहार बताया। उन्होंने गुजरात के लोगों के साथ ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से योग करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस के अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम मनाए गए। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत की आजादी के चल रहे अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया। वहीं रूस भी इस दोहरे जश्न में दोस्ताना भागीदारी करेगा।